अच्छी पहल : मध्य प्रदेश में अब बेटियों की पूजा से शुरू होंगे सभी सरकारी कार्यक्रम, आदेश जारी

अच्छी पहल : मध्य प्रदेश में अब बेटियों की पूजा से शुरू होंगे सभी सरकारी कार्यक्रम, आदेश जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की पहल पर मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने नई शुरुआत की है| प्रदेश में अब सरकारी कार्यक्रम बेटियों के पूजन (Daughter’s Worship) के बाद ही शुरू होंगे| सीएम शिवराज की घोषणा पर अमल करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं|

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर घोषणा की थी कि मध्य प्रदेश में अब कोई भी सरकारी कार्य बेटी की पूजा करने के बाद ही शुरू किया जाएगा। इसमें सरकारी योजना की शुरुआत और सरकारी कार्यक्रम शामिल रहेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल के लाल परेड मैदान के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की थी|

मुख्यमंत्री की घोषणा को अमल में लाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरूवार को इसके आदेश जारी किये हैं| आदेश में शासन के समस्त विभागों से कहा गया है कि शासकीय कार्यक्रम बेटियों के पूजन से आराम किये जाएँ, इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews