कांग्रेसियों के सामने घुटने टेकने वाले अधिकारियों से नाराज हुई सरकार, आधी रात को किया तबादला

कांग्रेसियों के सामने घुटने टेकने वाले अधिकारियों से नाराज हुई सरकार, आधी रात को किया तबादला

इंदौर।

इंदौर(indore) में कांग्रेस (congress) के विधायक जीतू पटवारी (jitu patwari) , संजय शुक्ला (sanjay shukla) के धरने प्रदर्शन के दौरान उनसे घुटने टेक कर बात करने वाले इंदौर के एसडीएम (sdm) राकेश शर्मा
और सीएसपी (csp) डीके तिवारी (d.k.tiwari) का आचरण राज्य सरकार (state government) को पसंद नहीं आया और आधी रात दोनों का तबादला लूप लाइन में भोपाल bhopal कर दिया गया।

दरअसल बीजेपी के विधायक (mla) सुदर्शन गुप्ता (sudarshan gupta) के ऊपर सोशल डिस्टेंसिंग social distancing की धज्जियां उड़ाने के मामले में कम धाराएं लगाने का आरोप लगाकर कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में धरना प्रदर्शन किया था जिसे हटवाने के लिए एडीएम के नेतृत्व में एसडीएम और सीएसपी वहां पहुंचे थे ।जमीन पर बैठकर धरना दे रहे जीतू पटवारी से जब एसडीएम और सीएसपी बात करने लगे तो वे दोनों भी घुटनों पर आ गए और उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया सहित सभी जगह वायरल हो गई ।

एमपी ब्रेकिंग में भी सबसे पहले इस खबर को प्रमुखता के साथ “शिव राज में कांग्रेसियों के सामने घुटनों पर प्रशासन” के नाम से प्रसारित किया था। दोनों अधिकारियों के इस आचरण को कलेक्टर (colector) मनीष सिंह (manish singh) ने बेहद गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था लेकिन पूरा मामला जब राज्य सरकार के सामने पहुंचा तो सरकार ने फैसला किया कि इन दोनों अधिकारियों को अब इंदौर में नहीं रखना चाहिए और इसलिए एसडीएम का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग के पूल में भोपाल और डीके तिवारी सीएसपी का तबादला पुलिस मुख्यालय भोपाल कर दिया गया

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews