BJP ने विधायकों को दी जान से मारने की धमकी, इसलिए दे रहे गलत बयान: गोविंद सिंह

BJP ने विधायकों को दी जान से मारने की धमकी, इसलिए दे रहे गलत बयान: गोविंद सिंह

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच भले ही गायब हुए अधिकतर विधायक वापस लौट आये हों लेकिन बयानबाजी का दौर अभी भी जारी है। अब सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ गोविंद सिंह का बयान आया। डॉ गोविंद सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने विधायकों के साथ मारपीट की, उन्हें जान से मारने की धमकी दी है इसलिए वे मीडिया के सामने गलत बोल रहे हैं।

होली मनाने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र लहार, भिंड जाने से पहले ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने गायब हुए विधायकों के बारे में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि विधायकों पर भाजपा का दबाव है। हमारे विधायकों के साथ मारपीट की गई उन्हें प्रताड़ित किया गया, जान से मारने की धमकियां दी गई है। इसलिए डर के चलते ये विधायक मीडिया के सामने गलत बोल रहे है। मेरी खुद उनसे बात हुई है। हैरानी की बात ये है कि लापता विधायक सामने आते ही मीडिया के सामने इस बात को मनाने से इंकार कर रहे है। उनका साफ कहना है कि हमें किसी ने बंधक नही बनाया। कोई बीमारी तो कोई रिश्तेदार तो कोई तीर्थ जाने का बहाना बना रहा है, ऐसे में मंत्री ने भाजपा नेताओं पर सीधा आरोप लगाकर सियासी गलियारों में कई सवालों को जन्म दे दिया है।अब देखना है कि बीजेपी इस बयान को किस तरह से लेती है।

निर्दलीय विधायक शेरा पर भी कसा तंज

शेरा के गृह मंत्री बनने की इच्छा पर मंत्री ने कहा कि शेरा तो प्रधानमंत्री बनने का इच्छुक है । लेकिन समय से पहले भाग्य से ज्यादा किसी को मिला नहीं है। हमारी शेरा भाई को सलाह है कि किस्मत में होगा तो मिल जाएगा, ज्यादा उछलकूद न करें । उन्होंने कहा कि शेरा भाई आपके परिवार की प्रतिष्ठा है आप उसी के हिसाब से काम करें ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews