कांग्रेस MLA ने कपड़ा व्यापारियों से खरीदे पकोड़े और सब्जियां, कहा – रोजगार देने वाले सेक्टर को बर्बाद कर रहे PM

कांग्रेस MLA ने कपड़ा व्यापारियों से खरीदे पकोड़े और सब्जियां, कहा – रोजगार देने वाले सेक्टर को बर्बाद कर रहे PM

इंदौर, आकाश धोलपुरे। देशभर में बढ़े हुए जीएसटी (GST) को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है। कपड़ा व्यवसायियों द्वारा पूरे देश भर में बढ़े हुए जीएसटी को लेकर आंदोलन की आवाज बुलंद की जा रही है। वहीं कांग्रेस (Congress) भी अब इस मामले में मोदी सरकार को घेरती नजर आ रही है। एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath) ने मोदी सरकार से निर्णय वापस लेने की बात कही है। दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला (Sanjay shukla)ने आज इंदौर में कपड़ा व्यवसाई से पकौड़े और सब्जी खरीदी।

दरअसल कपड़ा उत्पादों पर जीएसटी 5% से बढ़ाकर 12% किए जाने के बाद कपड़ा व्यवसायियों में विरोध शुरू हो गया है। सरकार का विरोध करते हुए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि देश के पीएम मोदी की इच्छा सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले सेक्टरों को बर्बाद कर देने की है। कांग्रेस विधायक का कहना है कि सरकार के इस फैसले से कपड़ा व्यापारियों का कारोबार भी ठप्प हो जाएगा।

Read More : GST बढ़ाए जाने से नाराज व्यापारियों का विरोध जारी, एक जनवरी से होना है लागू, जबलपुर में बाजार बंद

वहीं सरकार के फैसले का विरोध कर आंदोलन कर रहे इंदौर के कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट के व्यापारियों ने आज राजवाड़ा में धरना दिया। वही राजवाड़ा पर धरना देते हुए कपड़ा व्यवसाई ने पकौड़े तले और सब्जियां बेचीं। इस दौरान कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला व्यापारियों की दुकान पर पहुंचे और उन्होंने उनसे पकौड़े और सब्जियां खरीदी।

इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि जो व्यापारी कपड़ा बेचकर लोगों को रोजगार देने का काम कर रहे थे। वह भी प्रधानमंत्री की सलाह से पकोड़े बना रहे हैं। अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर चुके पीएम मोदी बर्बादी के इतिहास को पूरा लिखना चाहते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”661150312″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews