Gwalior: सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के बीच कलेक्टर ने दिए ये आदेश

Gwalior: सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के बीच कलेक्टर ने दिए ये आदेश

ग्वालियर।

प्रदेश(state) में बढ़ते कोरोना(corona) संक्रमण(infection) के बीच लगातार हो रहे लॉकडाउन(lockdown) एवं सोशल डिस्टेंसिंग(social distancing) के नियमों(rules) के उल्लंघन के बाद जिला प्रशासन ने मेडिकल स्टोर्स(medical stores) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के सभी थोक मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। जिसको लेकर कलेक्टर(collector)कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी किया है।

दरअसल प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। कई जिले इसके संक्रमण में आ चुके हैं। जिन सब में ग्वालियर की स्थिति कुछ अच्छी है। किंतु लोगों द्वारा लगातार लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंस के नियम के उल्लंघन किए जाने के बाद ग्वालियर के कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने आदेश जारी करते हुए सभी मेडिकल स्टोर्स को बंद रखने की बात कही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घरों में रहे एवं सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करें।

बता दे कि मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसके साथ ही प्रदेश में आंकड़ा 2500 पार कर चुका है। वहीं 24 घंटे के अंदर 183 नए मरीज की पुष्टि हुई है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश सरकार लॉक डाउन आगे बढ़ाने पर विचार कर सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews