Gwalior news- पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे ऊर्जा मंत्री, पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

Gwalior news- पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे ऊर्जा मंत्री, पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर ना सिर्फ पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की बल्कि उनका सम्मान भी किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police)ने अब तक की सबसे बड़ी 2 करोड़ रुपये की स्मैक (Smack)पकड़ी थी। उस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अज्ञातवास पर थे इन दिनों जब वे ग्वालियर प्रवास पर हैं तो वे 2 करोड़ रुपये की स्मैक पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने पुलिस कंट्रोल रूम पहुँच गए।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar)ने पुलिस अधीक्षक अमित सांघी  (SP Amit Sanghi)और उनके अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान किया है। ऊर्जा मंत्री ने पुलिस के कार्य की खुले मन से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर करने के लिए नशे के सौदागरों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाना चाहिए। तभी हमारा युवा वर्ग नशे के मकड़जाल से दूर रह सकेगा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के कुशल निर्देशन में किए गए इस ऑपरेशन को सराहा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इस शहर में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई करने की जरूरत है। समाज में एक स्वस्थ और भयमुक्त वातावरण के लिए लोगों में पुलिस का ध्येय वाक्य वर्दी के साथ हमदर्दी भी दिखना चाहिए । ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने इस ऑपरेशन में शामिल एक दर्जन से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया। उन्हें पुष्प मालाएं पहनाई और शॉल, श्रीफल भेंट किए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews