Gwalior news: आज से फूलों की माला नहीं पहनेंगे ऊर्जा मंत्री, बताई ये बड़ी वजह

Gwalior news: आज से फूलों की माला नहीं पहनेंगे ऊर्जा मंत्री, बताई ये बड़ी वजह

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने आज अपनी पदयात्रा के दौरान एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने फूलों से बनी माला पहनने से इंकार किया है। उन्होंने अपने समर्थकों से आह्वान किया है कि वे इस फिजूलखर्ची को किसी कन्या की शादी में लगाएं।

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा के विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने अपनी विधानसभा में आज फिर पदयात्रा की।पाताली हनुमान क्षेत्र से प्रारंभ हुई पदयात्रा उनकी विधानसभा के कई क्षेत्रों में घूमेगी और इसका समापन सेवा नगर में होगा। पदयात्रा के दौरान मंत्री तोमर बिजली, पानी सहित नगर निगम से जुड़ी बुनियादी समस्याओं का on the spot निराकरण करेंगे। मंत्री की पद यात्रा में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं।

पदयात्रा के दौरान मंत्री ने आज एक नया संकल्प लिया। उन्होंने फूलों से बनी माला नहीं पहनने का संकल्प लिया । उन्होंने कहा कि वे आज से माला नहीं पहनेंगे। ऊर्जा मंत्री ने अपने समर्थकों और क्षेत्रीय नागरिकों से आह्वान किया कि वे फूलों की माला पर खर्च होने वाले 20 रुपये किसी बेटी की शादी मे खर्च करें। उन्होंने कहा कि वे जल्दी ही एक खाता खुलवायेंगे जिसमें कोई भी व्यक्ति 20 रुपये इस जन सेवक को दे सकता है। इसके अलावा उनके साथ चल रहे एक निर्धारित व्यक्ति को भी दे सकता है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति पैसा दे उसकी रसीद अवश्य ले और जब एक बड़ी राशि जमा हो जायेगी तो किसी बेटी की शादी में उसके कन्यादान के रूप में उपयोग किया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews