Gwalior News : 20 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, UP से लाकर बेचता था

Gwalior News : 20 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, UP से लाकर बेचता था

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर (Gwalior) की इंदरगंज थाना पुलिस (Police) ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 ग्राम स्मैक (Smake) बरामद की है , जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी पर शहर के एक अन्य थाने में पहले से तीन अपराध दर्ज  हैं।  पुलिस आरोपी के कनेक्शन पता लगाने की कोशिश कर रही है। आरोपी उत्तरप्रदेश से स्मैक लाकर शहर में खपाता था।

एडिशनल एसपी हितिका वासल (Adsp Hitika Vasal) ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इंदरगंज थाना पुलि को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक क्षेत्र में नशीले पदार्थ की एक बड़ी खेप खपाने आया है। सूचना के बाद पुलिस ने हुलिए के आधार पर युवक को पकड़ लिया।  पुलिस ने जब इसकी तलाशी ली तो आरोपी के पास से 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – बकाया राशि वसूलने बिजली कंपनी अब बंदूक के सहारे! दरवाजे पर सुरक्षा सैनिक तैनात

एडिशनल एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो उत्तरप्रदेश मैनपुरी से स्मैक लेकर आता था और ग्वालियर में सप्लाई करता था, पुलिस आरोपी के कनेक्शन मालूम कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर है इसके खिलाफ जनकगंज थाने में जहरीली शराब बेचने के तीन अपराध पहले से दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें – Bhind: प्रदेश के इस जिले में परिवारवाद की वैक्सीन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, मंत्री जी घेरे में

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews