कुंवर अर्जुन सिंह की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

कुंवर अर्जुन सिंह की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

सीधी//पंकज सिंह।

मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के कर कमलों से आज मझौली के आई टी आई कालेज के ग्राउंड में तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चिरायु हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम और बड़ी संख्या में मझौली और आसपास के क्षेत्र से लोगों ने उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया ।इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि अगर मुझे मुंबई में भी स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत आती है तो मैं अपने स्वास्थ्य का परीक्षण इसी टीम के द्वारा आकर भोपाल में कराता हूं ।उन्होंने कहा कि जब पहली बार पूज्य दाऊ साहब कु अर्जुन सिंह को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हुई थी और उन्हें पहली बार हार्ट अटैक हुआ था तब मैं भोपाल में नहीं था। मेरी पत्नी रात में दाऊ साहब को ले जाकर इन्हीं चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया था और तभी से मेरा विश्वास बहुत ज्यादा डॉ गोयंका और उनकी टीम के प्रति हो गया है। उन्होंने कहा कि आप सभी इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित हुए हैं और अपनी अपनी समस्याओं के संबंध में जो भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो उसका चेकअप कराते हुए लाभ उठाएं।

उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर 15 16 एवं 17 तारीख को मार्च में आयोजित है मझौली में आयोजित इस कैंप के पश्चात सीधी जिले के अन्य क्षेत्रों में भी कैंप लगाया जाएगा इस स्वास्थ्य कैंप में जो भी गंभीर रूप से पीड़ित व्यक्ति होंगे उनको ऑपरेशन इत्यादि के लिए भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल ले जाया जाएगा और आने-जाने का खर्च एक अटेंडेंट के साथ बहन किया जाएगा ।इस पूरे स्वास्थ्य सिविल और ऑपरेशन इत्यादि का खर्च पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के द्वारा उठाया जायेगा। इस अवसर पर भोपाल से बड़ी संख्या में चिकित्सक और उनका स्टाफ उपस्थित रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews