आपसी विवाद के बीच स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम बनी निशाना, प्रशासन ने की कार्रवाई

आपसी विवाद के बीच स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम बनी निशाना, प्रशासन ने की कार्रवाई

इंदौर।आकाश धौलपुरे

शनिवार दोपहर को इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के बिनोबा नगर कंटेन्मेंट एरिया में स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम पर हमले की बात सामने आई है हालांकि जब हमले की प्रारंभिक पड़ताल पुलिस द्वारा की गई तो पता चला कि बिनोवा नगर में रहने वाले दो लोगो मे विवाद चल रहा था इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम की महिला कोरोना सर्वे के लिहाज से मोबाइल पर वीडियो शूट कर रही थी तब विवाद कर रहे लोगो मे से एक को लगा कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है। जिसके बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी का मोबाइल तोड़ दिया गया। घटना के बाद सर्वे कर रही टीम की महिला सदस्य पलासिया थाना पहुंच गई और घटना की शिकायत दर्ज करवाई।

इधर, मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर मनीष सिंह और एडिशनल एसपी जयवीर सिंह पलासिया थाना पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह ने बताया कि बिनोवा नगर में रहने वाले कमल और विनोद नामक व्यक्तियों का विवाद लाइट की बात को लेकर पास में रहने वाले पारस बौरासी से हुआ है और विवाद के दौरान पत्थर और ईंट चलाये गए थे। इसी वक्त सर्वे टीम का कार्य भी चल रहा था और विवाद कर रहे पारस बौरासी को लगा कि मोबाइल से महिला कार्यकर्ता पुलिस को सूचित कर रही है ऐसे में उसने मोबाइल तोड़ दिया। एडिशनल एसपी ने साफ किया कि सर्वे टीम के साथ किसी भी फिजिकल संपर्क नहीं हुआ है और पुलिस पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ है वही स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर धारा 353 सहित अन्य धाराओं के तहत दोषी पर मामला दर्ज कर लिया है।

इधर, पलासिया थाना पहुंचकर कलेक्टर मनीष सिंह ने घटना की जानकारी ली और बताया कि क्षेत्र में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है ऐसे में वहां घर घर सर्वे का काम चल रहा था और सभी लोगों को जागरूक करने का कार्य स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम पहुंची थी और विवाद के दौरान मोबाइल जमीन पर रख तोड़ दिया गया। कलेक्टर ने कहा ऐसी स्थिति में चाहे अज्ञानता वश ही उसने मोबाइल गिराया है और अब उस व्यक्ति पर कार्यवाही कर गिरफ्तारी की जाएगी। इधर, पलासिया पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews