किसानों के समर्थन में उतरी पॉर्न स्टार मिया खलीफा पर भड़के गृह मंत्री, कही ये बड़ी बात

नरोत्तम मिश्रा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कृषि कानूनों (Agricultural Laws) को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) के समर्थन में अब विदेशी सेलिब्रिटी (Foreign Celebrities)भी कूद गए हैं। वे सोशल मीडिया (Social Media)के माध्यम से अपने समर्थन का एलान कर रहे हैं। इसी क्रम में एक बड़ा नाम सामने आया है वो है पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) का। मिया खलीफा (Mia Khalifa)के ट्वीट पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने पलटवार किया है।

पश्चिम बंगाल का दौरा खत्म कर डबरा-दतिया के दौरे पर जाने के लिए ग्वालियर विमानतल पर पहुंचे गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने चुनिंदा मीडिया से बात करते हुए पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) पर निशाना साधा है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कहा कि कितने भी खलीफा और उस्ताद आ जाएं, देश की अखंडता को कोई प्रभावित नहीं कर सकता । भारत एक मजबूत राष्ट्र है। ये सच है लेकिन ये जितने भी टुकड़े टुकड़े गैंग वाले लोग हैं जो इस तरह से देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, आंदोलन को भी बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिस तरह से 26 जनवरी को घटना हुई, तिरंगे का अपमान करने की कोशिश की गई यह निंदनीय कृत्य हैं,भारत मजबूत था, है और रहेगा। गृह मंत्री ने विनम्रता से चेतावनी देते हुए कहा कि कृपा कर भारत को बदनाम करने की कोशिश या साजिश ना करें अन्यथा परिणाम दुष्कारी होंगे।

गौरतलब है कि पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa)ने 26 जनवरी की घटना के बाद इंटरनेट बंद करने के पर टिप्पणी करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा – ये मानव अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है इन लोगों ने दिल्ली में इंटरनेट कनेक्शन काट दिया है। मिया खलीफा (Mia Khalifa)ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि उम्मीद है कि अवार्ड सीजन में पेड एक्टर्स की अनदेखी नहीं की जायेगी.. मैं किसानों के साथ खड़ी हूँ। पूर्व पॉर्न स्टार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर किसान आंदोलन से जुड़े कई फोटो भी शेयर किये हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews