कोरोना के डर से होम क्वारेंटाइन एयर फोर्स कर्मी ने लगाई फांसी, स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

कोरोना के डर से होम क्वारेंटाइन एयर फोर्स कर्मी ने लगाई फांसी, स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

कोरोना(corona) महामारी(pandemic) का डर अब लोगों के दिलो दिमाग पर इतना हावी होता जा रहा है कि वो आत्मघाती कदम भी उठाने लगा है। ऐसा ही मामला शनिवार को ग्वालियर(gwalior) में आया यहाँ एयर फोर्स(air force) के एक कर्मचारी ने कोरोना के डर से आत्महत्या कर ली। युवक होम क्वारेंटाइन(quarantine) में था। उसने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड(suicide) नोट(note) भी छोड़ा है जिसमें उसने अपने इस कदम के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर गेट नंबर दो के पास स्थित हिल व्यू कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले एयर फोर्स के कर्मचारी दलीप टोंडवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दलीप एमईएस में वाटर सप्लाई में काम करता था। वो हरियाणा के पानीपत का रहने वाला था । दलीप को कोरोना का भय था उसने खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया था। फांसी लगाने से पहले दलीप ने दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट की भाषा बता रही है कि वो बहुत परेशान था।

स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली पर लगाए गंभीर आरोप

आत्महत्या करने वाले दलीप टोंडपाल ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले जो सुसाइड नोट छोड़ा है उसमें दलीप ने अपनी व्यथा लिखी है। दलीप ने लिखा है कि मुझे अभी ये भी नहीं मालूम कि मैं संक्रमित हूँ या नहीं लेकिन केवल कोरोना के टेस्ट के लिए सेम्पल दिये जाने का कहने के बाद से ही लोगों का आपके प्रति रवैया ऐसा हो जाता है कि आपने कोई गुनाह किया हो। दलीप ने लिखा कि मैं अपनी वजह से किसी की आजादी नहीं छीन सकता। मैंने दोनों लॉक डाउन ग्वालियर में ही बिताए हैं लेकिन मैंने ऐसे ही बोल दिया कि मैं घर जा रहा हूँ उसके बाद प्रशासन ने मुझे परेशान कर दिया। मृतक दलीप ने लिखा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दिखावा कर रहा है उसे संदिग्ध व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री चाहिए चाहे वो कहीं गया हो या नहीं। और यही मेरे साथ भी या किया गया। मैं जो आत्मघाती कदम उठा रहा हूँ उसके लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली जिम्मेदार है। मृतक दलीप ने सुसाइड नोट में कई बार लिखा है कि मेरे मकान मालिक को या किसी अन्य को परेशान नहीं किया जाए। बहरहाल युवक की आत्महत्या के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस और एयर फोर्स पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews