IG ने किया हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

IG ने किया हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

खंडवा।सुशील विधानी

जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वही मृतकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसी को लेकर राज्य सरकार की चिंता बढ़ती ही जा रही है। इसीलिए राज्य शासन ने आला अधिकारियों को खंडवा जिले की कमान सौंपी है और पूरी नजर रखने को कहा है।

इसी को देखते हुए इंदौर आईजी विवेक शर्मा खंडवा शहर का निरीक्षण किया वहीं पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए हॉटस्पॉट एरिया में पहुंचकर विजिट किया। वहीं अधिकारियों को सख्ती करने के निर्देश दिए। खंडवा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह भी उपस्थित थे। वहीं जिले के वर्तमान कोरोना स्थिति पर नजर डाले तो आज कोरोना संक्रमण जांच की कुल 57 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। जिनमे 55 निगेटिव और 2 पॉजिटिव हैं। इसके अलावा इंदौर में उपचाररत खण्डवा जिले के एक अन्य मरीज की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। पॉजिटिव रिपोर्ट वालों में से 1 महिला की मौत हो चुकी है। दूसरा संदिग्ध वार्ड में पहले से भर्ती है। उसे इसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews