अवैध खनन : आरोपियों ने खनिज और राजस्व विभाग पर किया हमला, लेकर भागे पकड़े हुए ट्रैक्टर

अवैध खनन : आरोपियों ने खनिज और राजस्व विभाग पर किया हमला, लेकर भागे पकड़े हुए ट्रैक्टर

ओरछा, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में लगातार अवैध रेत खनन (Illegal Sand Mining) का मामला सामने आ रहा है। जिसे लेकर राजनीति के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल चुका है। इसके बाद भी मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में अवैध खनन (Illegal Mining) का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां कई बार सरकारें आई और चली भी गई, जिन्होंने अवैध खनन पर रोक लगाने का वादा किया था, जिसके अच्छे नतीजे अभी तक प्रदेश की जनता को नहीं मिल सका है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के ओरछा (Orchha) के पृथ्वीपुर के सेकेरा खुर्द में अवैध रूप से रेत का परिवहन का कार्य किया जा रहा था, जिसकी सूचना पर कार्रवाई करने खनिज विभाग और राजस्व विभाग की टीम पहुंची। लेकिन आरोपियों द्वारा खनिज विभाग (Mineral Department) और राजस्व विभाग (Revenue Department) की टीम पर ही हमला कर दिया गया।

कार्रवाई कर रहे टीम पर हमला

अवैध रेत खनन पर लगाम लगाने के लिए एसडीएम तरुण जैन के नेतृत्व में टीमों गठन किया गया था, जोकि सूचित स्थान पर पहुंची थी। इस दौरान टीम ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा, जिसमें से एक ट्रैक्टर को आरोपियों द्वारा टीम पर हमला कर जबरन छुड़ाकर ले जाया गया। आरोपियों द्वारा हमला करने के दौरान खनिज अधिकारी पंकज मिश्रा के पैर पर चोट आई है।

एक ट्रैक्टर छुड़ा ले गए आरोपी

इस संबंध में खनिज अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि, पृथ्वीपुर के सेकेरा खुर्द में अवैध रूप से रेत खनन का कार्य किया जा रहा है। इसी संदर्भ में एसडीएम तरुण जैन के नेतृत्व में खनिज विभाग, राजस्व विभाग और तहसीलदार के साथ टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करने पहुंची। जहां टीम ने मिलकर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। जिसके बाद वहां आरोपियों द्वारा टीम पर हमला कर दिया गया और वो एक ट्रैक्टर को छुड़ा कर फरार हो गए।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

खनिज अधिकारी पंकज मिश्रा ने कहा कि आरोपियों द्वारा शासकीय कार्यों में कई प्रकार से बाधा डाली गई। वहीं पकड़े गए एक ट्रैक्टर को टीम अपने साथ ले आई है। साथ ही सिमरा थाने में देवी यादव व उनके साथियों के खिलाफ हमले और शासकीय कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews