Illegal Mining: रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 15 ट्रक-डंपर जब्त

shahdol news

होशंगाबाद।

एमपी में रेत माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए अब प्रशासन भी मुस्तैद हो गयी है। सरकार कि तरफ से प्रशासन कोबड़ी कार्रवाई के निर्देश मिले हुए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 15 ट्रक-डंपर रेत का परिवहन करते जब्त किए गए हैं।

दरअसल यह कार्यवाही डोंगरवाड़ा, बांद्राभान पर की गई और कुल 15 ट्रक-डंपर जप्त किये गये। इनमें से 15 वाहनो में रेत खनिज ओवरलोड पाया गया। जप्त सभी वाहनो को पुलिस थाना होशंगाबाद में खडा किया गया है। जब्त ट्रक-डंपर पर रेत नियम पर गौण खनिज नियम के संशोधित नियमों के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किये जाएंगे।

इधर होशंगाबाद में एडीएम जीपी माली ने बताया कि उनके निर्देश पर नायब तहसीलदार ललित सोनी ने रेत का अवैध परिवहन करने वालों पर गुरुवार की रात 2 बजे कार्रवाई की है। कार्रवाई में जिन 15 डंपरों को जब्त किया उनके मालिकों का पता किया जा रहा है। खनिज विभाग और देहात थाने का अमला जांच नहीं कर पा रहा। एडीएम का कहना है कि रेत खदानों पर प्रतिबंध को लेकर अब भी असमंजस बरकरार है। डोंगरवाड़ा, बांद्राभान से रेत माफिया चोरी छुपे रेत उठा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews