अवैध परिवहन: SDOP की कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर जप्त

अवैध परिवहन: SDOP की कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर जप्त

डबरा, सलिल श्रीवस्ताव।
रेत के अवैध परिवहन पर एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सात ट्रैक्टर ट्रॉली और एक डंपर को जप्त कर लिया है यह पूरी कार्रवाई सिंहपुर घाटी में की गई जप्त वाहनों को हस्तिनापुर थाना परिसर में रखवा दिया गया है ट्रैक्टर गिजौरा थाना क्षेत्र से रेत भरकर ला रहे थे।नवागत एसपी अमित सांघी के रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद डबरा एसडीओपी उमेश तोमर एक्शन मोड में आ गए हैं।

एसडीओपी ने बीती रात वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक टीम बनाई जिसमें एसआई सुमित सुमन एसआई देवेंद्र लोधी प्रधान आरक्षक जितेंद्र तिवारी के साथ गिजौरा थाना प्रभारी शक्ती यादव को शामिल किया गया और सिंहपुर घाटी पर एंबुश लगाया जिसमें सात ट्रैक्टर ट्रॉली रेत से भरे हुए जप्त हुए साथ ही एक डमफ़र भी पकड़ में आया है जो दतिया जिले से रेत भरकर लाया था।जप्त वाहनों को हस्तिनापुर थाना परिसर में रखवा दिया गया है साथ ही पकड़ में आए पांच ड्राइवरों को भी दाखिले हवालात कर दिया है आपको बता दें कि 2 दिन पूर्व ही डबरा एसडीओपी ने रेत से भरे 10 ट्रैक्टर ट्रॉलीओं को पकड़ा था और आज फिर उनकी इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप है ।

गिजौरा क्षेत्र से रेत के वाहनों को आने की सूचना पर सिंहपुर घाटी पर एंबुश लगाया था इसमें सात ट्रैक्टर ट्रॉली और एक डमपर को जप्त किया है सभी के खिलाफ चोरी और माइनिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी और आगे भी कार्यवाही का एक सिलसिला लगातार जारी रहेगा अनुविभाग के किसी भी थाने में रेत का अवैध परिवहन नहीं होने दिया जाएगा।
उमेश तोमर, एसडीओपी, डबरा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews