IMC 2022 5G Launch : टेक्नोलॉजी के नए युग में भारत का प्रवेश, PM Modi ने लॉन्च की 5G सर्विस, इन 13 शहरों में शुरू होगी सेवा

IMC 2022 5G Launch : टेक्नोलॉजी के नए युग में भारत का प्रवेश, PM Modi ने लॉन्च की 5G सर्विस, इन 13 शहरों में शुरू होगी सेवा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 1 अक्टूबर शनिवार से देश में टेक्नोलॉजी के तेज रफ्तार इंटरनेट (High Speed Internet) युग की शुरुआत हो रही है। दरअसल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) द्वारा इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 (IMC 2022) का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर 5जी इंटरनेट (5G Launch) की शुरुआत की गई है। सुबह 10:00 बजे पीएम मोदी द्वारा इंडिया मोबाइल कांग्रेस के छठी एडिशन में 5जी सर्विस की शुरुआत की गई। 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम 5G नेटवर्क के इस्तेमाल के बारे में कई जानकारी दी जाएगी।

13 शहरों में पहले लॉन्च किया जाएगा 5G नेटवर्क 

5जी सेवाओं को देशभर में चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। जिन 13 शहरों में पहले 5जी नेटवर्क लॉन्च किया जाएगा, उनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे को शामिल किया गया हैं।

देश की 3 सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ 5जी इंटरनेट के डेमो प्रदर्शित करेंगी। इसमें रिलायंस JIO के अलावा एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन (Vodafone) फिलहाल शामिल रहेंगे। रिलायंस JIO जहां मुंबई के स्कूल टीचर को महाराष्ट्र गुजरात और उड़ीसा के छात्रों से 5G नेटवर्क के जरिए कनेक्ट कर इसके डेमो प्रदर्शित करेंगी। एयरटेल उत्तर प्रदेश की वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी की मदद से सौरमंडल को समझाते वीडियो प्रस्तुत करेगी।

Read More : CG Weather : चक्रीय चक्रवाती घेरे का प्रभाव, कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा औपचारिक रूप से देश में 5G सेवाओं का शुभारंभ कर दिया गया है। लोग तेज रफ्तार इंटरनेट सेवा का आनंद ले सकेंगे। हालांकि आम लोगों तक अभी सेवा को पहुंचने में वक्त लगेगा। माना जा रहा है कि 2023 तक देश के हर तहसील में 5G सेवाएं उपलब्ध होगी।

5G सर्विस के लाभ

वहीँ 5G सर्विस के जरिये डेटा गति की एक तीव्र टेक्नोलॉजी उपलब्ध होगी, जो न केवल आपके डाउनलोड को तेज़ बनाएगी बल्कि क्लाउड गेमिंग से लेकर वाहनों तक कई नए उपयोग-मामलों के लिए मार्ग तैयार करेगी। इसके अलावा 5G तीव्र इंटरनेट सेवा का लाभ में तेज कई अन्य उपयोग-मामले भी देखने को मिलेगा। इस सेवा का उपयोग स्वास्थ्य क्षेत्र, स्मार्ट खेती और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं में भी किया जाएगा।

5जी शुभारंभ के मौके पर रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि सबसे पहले देश में जिओ 5G लॉन्च करेगा। 2023 तक देश की गली गली में 5जी पहुंचाई जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा IMC 2022 प्रदर्शनी में JIO पवेलियन में प्रदर्शित उपकरण को खुद पहन कर उनका अनुभव लिया गया।

युवा JIO इंजीनियर की एक टीम द्वारा उन्हें एंड टू एंड 5G तकनीक के स्वदेशी विकास को समझाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, दूरसंचार राज्यमंत्री देबू सिंह चौहान सहित रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जिओ के चेयरमैन आकाश अंबानी भी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews