राजगढ़ : जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की खुली पोल, पहली बारिश में ही कोरोना आईसीयू वार्ड की छत से टपकने लगा पानी

राजगढ़ : जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की खुली पोल, पहली बारिश में ही कोरोना आईसीयू वार्ड की छत से टपकने लगा पानी

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संकट में प्रदेश भर के अस्पतालों के हालात बेहद ही खराब है। जहां हर दिन अस्पतालों में लापरवाही को लेकर मरीज और उनके परिजन परेशान होते हैं। इतना ही नहीं अस्पतालों में दवाइयों, ऑक्सीजन की कमी और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने लिए सरकार और प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन पहली बारिश ने राजगढ़ जिला अस्पताल की हालत बदहाल कर दी है। अस्पताल के कोरोना आईसीयू वार्ड की छत से पानी टपकने लगा है। जिससे अस्पताल कर्मचारियों के साथ ही इलाज के लिए आने वाले मरीज भी परेशानी झेलने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें:-रतलाम में ऑक्सीजन प्लांट लगाने में हो रही देरी, भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर खड़े किए सवाल

राजगढ़ जिला अस्पताल के कोरोना आईसीयू वार्ड में पहली बारिश में ही पानी टपकने लगा है। पहली बारिश में ही टप-टप करते इस पानी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। अभी तो बारिश का मौसम भी शुरू नहीं हुआ, पहली बारिश के जो कुछ समय के लिए आई थी, बारिश शुरू होते ही आईसीयू की छत टपकने लगी। आईसीयू में गंभीर मरीजों को रखा जाता है, ऐसे में अस्पताल की छत टपकना स्वास्थ्य महकमे पर सवाल खड़ा कर रही है। अभी तक कोरोना संक्रमित मरीजों को इंजेक्शन, आक्सीजन एवं बेड के लिए परेशान होना पड़ रहा था, लेकिन अब एक नई मुसीबत मरीजों और उनके परिजनों के सामने आ रही है।

राजगढ़ के जिला अस्पताल कोविड वार्ड के आईसीयू में बारिश का पानी छत से टपकने को लेकर विधायक बापू सिंह तंवर ने सीएम शिवराज सिंह को ट्वीट किया है। विधायक ने ट्वीट में लिखा है ‘आदरणीय शिवराज जी मैं इस घटिया कार्य की कड़ी निंदा करता हूं, जो इतना भ्रष्टाचार और घटिया कार्य किया है।‘

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews