पुराने विवाद में ऑटो चालक पर युवकों ने किया हमला, मौके पर मौत, तलाश में जुटी पुलिस

पुराने विवाद में ऑटो चालक पर युवकों ने किया हमला, मौके पर मौत, तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर।संदीप कुमार

संस्कारधानी जबलपुर में आज एक बार फिर चाकूबाजी की हुई घटना से दहल गया है।घटना हनुमानताल थाना के टेढ़ी नीम की है जहां ऑटो चालक तारिक राजा और उसके एक साथी पर क्षेत्र के ही चार युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में ऑटो चालक राजा की मौत हो गई है जबकि उसका साथी बकरीद गंभीर रूप से घायल हो गया है। इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है। वही हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

बताया जा रहा है कि हमलावरों के साथ मृतक का पुराना विवाद चला आ रहा था।आज रात एक बार फिर मृतक राजा और हमलावर आमने-सामने हो गए।जिसके चलते दोनों ही पक्षों में विवाद हो गया। धीरे धीरे विवाद इस कदर बढ़ा कि हमलावरों ने ऑटो चालक राजा और उसके साथी बकरीद पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।इस घटना में राजा की जहां मौत हो गई है तो वहीं उसके साथ बकरीद की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावरों में रहीम,आबिद,बड्डा और छोटू के नाम सामने आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतक राजा का आरोपियों से लंबे समय से विवाद चल रहा था।आज भी घटना की यही वजह सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस पूरे घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में पुलिस की कार्यवाही को लेकर भी खासा आक्रोश है।परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार आरोपियों की दहशत बनी हुई थी बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर कार्यवाही नहीं कर रही थी।यही वजह है कि आज एक बार फिर एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews