कोरोना को देखते हुए कांग्रेस ने की वैलेट पेपर पर उपचुनाव कराने की मांग

जबलपुर।संदीप कुमार।
मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को वैलेट पेपर से कराने की कांग्रेस ने मांग की है।कांग्रेस का कहना है कि उपचुनाव में ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल करने से लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है, इसलिए राज्य सरकार और चुनाव आयोग को लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए वैलेट पेपर से उपचुनाव कराना चाहिए।

मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने करुणा वायरस संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग से मांग की है कि मध्य प्रदेश की 24 विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के दौरान वैलेट पेपर से मतदान करवाना चाहिए।पूर्व वित्तमंत्री और उपचुनाव में ग्वालियर के प्रभारी तरुण भानोत का कहना है कि प्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव भी चुनाव आयोग की राज्यसभा चुनाव की तरह ही कराना चाहिए, ताकि कोरोना संक्रमण से लोगो को बचाया जा सकें।

तरुण भानोत की माने तो जिस तेजी से रोजाना कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे है,उसे देखते हुए उपचुनाव में हर व्यक्ति के लिए पर्सनल ईवीएम लगाना मुनासिब नही होगा,इसलिए राज्य सरकार और चुनाव आयोग को लोगों का ध्यान रखते हुए वैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews