स्वतंत्रता दिवस: कलेक्टर के आदेश की अवेलहना, बिना मास्क के लोगों से मिले कांग्रेस MLA जयवर्धन

स्वतंत्रता दिवस: कलेक्टर के आदेश की अवेलहना, बिना मास्क के लोगों से मिले कांग्रेस MLA जयवर्धन

गुुना, विजय कुमार जोगी 

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित झंडा वंदन कार्यक्रम में सरेआम गुुना कलेकटर कुमार पुरुषोत्तम के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। ताजा मामला आज सुबह गुुना के राजीव गांधी भवन में सामने आया। जब पूर्व मंत्री एवं राधौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह ने कांग्रेसियों के साथ सैकड़ों की तादात में राजीव गांधी भवन पहुंचकर झंडा वंदन किया और लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान विधायक जयवर्धन सिंह के द्वारा मुंह पर ना तो मास्क लगाया गया और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। विधायक में लोगों से मुलाकात भी की और उनका अभिवादन भी किया लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का कांग्रेस कार्यकर्ता एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने कोई ध्यान नहीं रखा। जबकि कलेकटर गुुना के द्वारा कल शाम को ही आ गया था कि सोशल डिस्टेंसिंग का कार्य से पालन किया जाए और जो इसका पालन नहीं करेगा। उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस खबर के सामने आने के बाद क्या गुुना कलेकटर द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह पर कोई कार्यवाही होती है या राजनीतिक दबाव के चलते इस मामले को दबाने का प्रयास किया जाएगा।

https://studio.youtube.com/video/aDK1_QFooyw/edit/basic

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews