भारतीय नौसेना में नौकरी का सुनहरा मौका, 919 पदों पर निकली भर्ती, 18 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

Indian Navy Recruitment

Indian Navy Recruitment: भारतीय नौसेना ने इंडियन नेवी सिविलयन एंट्रेंस टेस्ट 1/2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के तहत 919 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। चार्जमैन, ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट के पद पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। Chargeman पद पर 42, ड्राफ्ट्समैन पद पर 258 और ट्रेड्समैन मेट के पद पर 610 वैकेंसी है। आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू होगी इच्छुक 31 दिसंबर 2023 तक अप्लाई कर पाएंगे।

योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

विभिन्न पदों के लिए पात्रता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। चार्जमैन पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास B.Sc/डिप्लोमा होना अनिवार्य होगा। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष है। ट्रेड्समैन मेट के पद पर दसवीं पास और आईटीआई कैंडीडेट्स आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित सीमा अधिकतम 25 वर्ष है। ड्राफ्ट्समैन पद पर आईटीआई और डिप्लोमा कैंडीडेट्स आवेदन के पात्र है। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 27 वर्ष है। उम्मीदवारों का चयन आईएनसीईटि परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। ( Official Notification Link)

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 295 रुपए एग्जामिनेशन फीस का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/पीडब्ल्यूडी एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को फीस भुगतान करने की जरूरत नहीं है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews