इंदौर में बढ़ता कोरोना का कहर, देर रात एक और ने तोड़ा दम

इंदौर में बढ़ता कोरोना का कहर, देर रात एक और ने तोड़ा दम

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

मध्यप्रदेश का इंदौर देश के आठ संक्रमितों में एक शहर बन गया है। यहां कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच एक और पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ दिया। देर रात एमजीएम मेडिकल कॉलेज लैब द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में कोरोना से पीड़ित मरीजो के हिसाब से तीसरी मौत हो गई है।

मेडिकल बुलेटिन में साफ किया गया है कोरोना की इंदौर में तीसरी शिकार एक 49 वर्षीय महिला है जिसकी मौत सोमवार रात 10 बजकर 30 मिनिट पर हो गई। इंदौर के 71, धार रोड़ डी सेक्टर, चन्दन नगर में रहने वाली जरीन बी पति अकरम खान को कोरोना संक्रमण के चलते रविवार 29 मार्च को शाम 4 बजे अरिहंत हॉस्पिटल से MRTB हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था जहां सोमवार रात 10 बजकर 20 मिनिट पर उसकी मौत हो गई। मेडिकल बुलेटिन में दिए गए तथ्यों के आधार पर ये बात भी सामने आई है कि मृतक महिला ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से भी ग्रसित थी और सांस लेने में तकलीफ होने के चलते उसे 22 मार्च को शाम 6 बजकर 6 मिनिट पर अरिहंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 23 मार्च को मृतक महिला को कोविड पॉजिटिव घोषित किया गया था। वही ये बात भी सामने आई है कि मृतक महिला कोई कांटेक्ट और ट्रेवल हिस्ट्री नही है। इंदौर के धार रोड़ चंदन नगर में रहने वाली महिला की मौत के बाद अकेले इंदौर में कोरोना से अब तक 3 मौत हो चुकी है। इधर, मेडिकल लैब की रिपोर्ट के आधार पर बात की जाए तो इंदौर में सोमवार को 46 लोगो के सैम्पल लिए गए जिनमे से 33 लोगो की रिपोर्ट नेगेटीव आई है वही बचे 13 लोगो की जांच, ICMR के निर्देश के मुताबिक दोबारा होगी। फिलहाल, इंदौर में कोरोना से तीसरी मौत हो गई है इसके पहले शहर के रानीपुरा क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग और राजकुमार नगर बांक क्षेत्र के एक 41 वर्षीय युवक की मौत का खुलासा सोमवार दोपहर को किया गया था और ताजा रिपोर्ट में धार रोड़ चन्दन नगर निवासी 49 वर्ष की महिला की मौत हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews