Indore : मोहरी फॉल में 35 छात्रों का समूह हादसे का शिकार, 2 की मौत कई लापता

Indore : मोहरी फॉल में 35 छात्रों का समूह हादसे का शिकार, 2 की मौत कई लापता

इंदौर, आकाश धोलपुरे। एक दुखद घटना में रेनेसॉ ला कॉलेज (Renaissance Law College) के करीब 35 लड़के लड़कियों का समूह हादसे का शिकार हो गया। घटना सिमरोल के आगे थाना क्षेत्र खुड़ैल के गुड़िया गाँव मोहरी फॉल (Mohri fall) की है, जहां ये समूह गया था। इस हादसे में दो लोगो की मौत की की मौत की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि कुछ लोग वॉटरफॉल में डूबने लगे, जिनमें से 2 की मौत हो गई और कुछ लोग लापता हैं।

इस हादसे में 2 की मौत की सूचना है और बाकी सभी की जान बच गई है। इंदौर खुड़ैल थाना क्षेत्र के मोहरी वॉटरफॉल में ये हादसा हुआ। यहां पिकनिक मनाने गए रेनेसॉ कलेज के दो छात्रों को डूबने से मौत। जानकारी के मुताबिक रेनेसॉ कालेज के 35 लड़के लड़कियों का ग्रुप पिकनिक मनाने गया था मोहरी फॉल गया था जिस दौरान ये हादसा हो गया। मृतक छात्रों के नाम वीरेंद्र पंवार ओर हर्ष गुप्ता बताया जा रहा है जिनके शव खाई से निकाले गए हैं। मौके पर खुड़ैल थाना का पुलिस बल और डीईआ एफ मौजूद है और लापता छात्रों को खोजने का काम जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews