Indore: कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की भ्रामक जानकारी पर CMHO की सफाई

Indore: कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की भ्रामक जानकारी पर CMHO की सफाई

इंदौर।आकाश धौलपुरे

इंदौर में जहां कल 56 पॉजिटिव मरीज सामने आए थे जिसके बाद आज 49 और मरीजो के पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है बीते 24 घण्टो में कोरोना से पीड़ित मरीजो का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। दरअसल, इंदौर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जाड़िया ने साफ किया कल रात के 49 और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए और सोशल मीडिया पर चल रहे 91 पॉजिटिव मरीजो के बढ़ने की जानकारी को उन्होंने भ्रामक बताया है। डॉ. जाड़िया द्वारा अभी – अभी जारी किए गए आंकड़ो के हिसाब से इंदौर में अब तक 411 पॉजिटिव मरीज हो चुके है वही उन्होंने बताया पॉजिटिव मरीजो के नामों की डुप्लीकेसी ना हो इसके लिए स्क्रूटनी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शहर के एम.वाय. अस्पताल के गायनिक विभाग की एक नर्स भी शामिल है। इंदौर CMHO ने साफ कर दिया है 91 लोगो के पॉजिटिव होने की खबर भ्रामक है फिलहाल, रात की 49 पॉजिटिव रिपोर्ट को जोड़कर अब तक 411 पॉजिटिव मरीज इंदौर में हो चुके है। वही मरीजो का आंकड़ा और भी बढ़ने की संभावना है जब दिल्ली भेजे गए सैंपलों की पहली रिपोर्ट आ जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews