इंदौर कलेक्टर ने बुलाई आपात बैठक, ले सकते है कई कड़े फैसले

इंदौर कलेक्टर ने बुलाई आपात बैठक, ले सकते है कई कड़े फैसले

इंदौर।आकाश धौलपुरे।
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना को लेकर स्थिति भयावह होती जा रही है।अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। लाख कोशिशों के बावजूद भी हालातों में कोई सुधार नही नजर आ रहा है, ऐसे में नए कलेक्टर मनीष सिंह ने आपात बैठक बुलाई है।बताया जा रहा है कि इस बैठक में कुछ कड़े निर्णय लिए जा सकते है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस ,नगर निगम और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

दरअसल,इंदौर के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को भोपाल भेजे गए सैम्पल की जांच रिपोर्ट मिली है जिसमे से 17 लोगो कोरोना से संक्रमित पाए गए है और अब स्वास्थ्य विभाग सभी 17 लोगो को संक्रमण के दृष्टिकोण से इलाज में जुट गया है। बताया जा रहा है भोपाल से आई रिपोर्ट में 17 मरीजो में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अब इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 42 तक पहुंच गई है। वही 13 मरीजो की दोबारा जांच ICMR के निर्देश के अनुसार की जा रही है जिन्हें अभी संदिग्ध माना जा रहा है। फिलहाल, अकेले इंदौर में कोरोना से 3 मौत हो चुकी है वही पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 42 तक जा पहुंची है जो इंदौर के लिए एक बड़े खतरे की घन्टी माना जा रहा है। ऐसे में कलेक्टर ने बैठक बुलाई है, हालांकि दो दिन पहले टोटल लॉक डाउन का फैसला लिया गया था, बावजूद इसके हालात बिगड़ते जा रहे है।

All MP COVID19 Status..

Total positive 66 Case
Deaths 4 people

Positive Cases –
(Cumulative till date)
Indore – 44 (2 death)
Jabalpur -8
Bhopal – 5
Shivpuri – 2
Ujjain – 5 (2 death)
Gwalior – 2

Today’s report-
Positive cases. 21
(Indore-17, Bhopal-2, Ujjain -2)
Cured -1 in Shivpuri
Death – 2

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews