इंदौर: कोरोना का तांडव जारी, 75 नए पॉजिटिव, 31 के बाद बदलेगा लॉकडाउन का रुप

इंदौर: कोरोना का तांडव जारी, 75 नए पॉजिटिव, 31 के बाद बदलेगा लॉकडाउन का रुप

इंदौर।
मध्य प्रदेश (madhypradesh) में कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मरीजों की संख्या 6500 के पार पहुंच गई है और इंदौर (indore) मे हालात बिगड़ते जा रहे है। आज शनिवार देर रात आज रिपोर्ट में फिर 75 कोरोना पॉजिटिव मिले है। सीएमएचओ ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए मामलों की जानकारी दी है। ऐसे में इंदौर का आंकड़ा अब तीन हजार के पार हो गया है ।वही तीन मरीजों की मौत होने की पुष्टि के बाद मृतकों की संख्या 114 पर पहुंच चुकी है।इधर लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने 31 मई के बाद लॉकडाउन के स्वरुप को बदलने की बात कही है। माना जा रहा है कि ढील को वापस लेकर एक बार फिर सख्ती की जा सकती है

दरअसल,शनिवार देर रात भेजे गए सैंपल में शहर में 75 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इंदौर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3008 पहुंच गया है।वहीं जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से 3 और लोगों की मौत हो गई है। इंदौर में मौत का आंकड़ा 114 पहुंच गया है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मुताबिक, अब तक इंदौर जिले के 29064 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें से लगभग 8 फीसदी की दर से पॉजिटिव मरीज आए हैं। शनिवार को 713 सैंपल की जांच में 624 निगेटिव भी मिले। इंदौर मरीजों की संख्या के लिहाज से देश में सातवें नंबर पर पहुंच गया है।

हैरानी की बात ये है कि कोरोना की चपेट में पश्चिम क्षेत्र के निवासी दो पूर्व पार्षद भी शामिल हैं। चंदन नगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद को शनिवार को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया।वे बस्ती में भोजन व राशन सामग्री बांटने के लिए कई दिनों से जुटे हुए थे। इसके अलावा महूनाका क्षेत्र में रहने वाले एक पूर्व पार्षद भी संक्रमित हुए हैं। निजी अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें भी रेड श्रेणी अस्पताल में रैफर कर दिया गया।

नए कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित
लगातार आंकड़ों में बढोत्तरी के बाद नए कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए गए है। नए क्षेत्रों में लालबहादुर शास्त्री नगर, त्रिवेदी नगर, देव नगर, दुर्गा नगर, रंगवासा, क्लर्क कॉलोनी, जीआरपी थाना, उत्सव एवेन्यू, गीतांजलि अपार्टमेंट, कृष्णा अपार्टमेंट, वंदना नगर, वसुंधरा कॉम्प्लेक्स, रतलाम कोठी, गुलमर्ग प्राइड, विकास नगर, मेदांता हॉस्टल, गोटू की चाल, कालिंदी गोल्ड सिटी, भगत सिंह नगर, लाबरिया भेरू, कोरल रीफ एबी रोड राऊ शामिल हैं।

31 मई के बाद बदलेगा लॉकडाउन का स्वरुप
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह (collector manish singh) ने शनिवार को कहा कि जो शहर को 31 मई के बाद एकदम से नही खोला जा सकता है। उन्होंने लोगो को स्पष्ट किया कि 31 मई के बाद शहर को नही खोला जाएगा, उसके बाद भी 15 से 20 दिन का समय लगेगा। दरअसल, इस दौरान प्रशासन कोरोना संक्रमण के फैलाव की स्थिति को देखेगा हालांकि इंदौर कलेक्टर ने ये भी साफ किया कि एकदम से तो शहर नही खुलेगा लेकिन स्थिति को देखकर धीरे धीरे शहर खोला जाएगा। यानि साफ है कि इंदौर को लॉक डाउन में कुछ समय और रहना पड़ेगा और कम से कम 20 जून तक का इंतजार करना पड़ेगा उसके बाद ही शहर पूरी तरह से खुलने की स्थिति में आ सकेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews