Indore Corona Update: 45 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 3800 के पार पहुंचा आंकड़ा

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

इंदौर।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मिनी मुंबई के जाने वाले इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। हलाकि इसकी रफ़्तार में कमी आई है। लगातार नए मामले परेशान कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार काे इंदौर(indore) में 45 नए पाॅजिटिव(positive) मरीज मिले हैं।जिसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 3830 पहुँच गयी है। वहीँ सोमवार को दो मऱीज की मौत हो चुकी है।

दरअसल इंदौर में सोमवार को 45 नए पॉजिटिव(positive) पाए गए। दो मरीज की इंदौर में मौत हो गई है। सोमवार को2107 सैंपल(sample) की जांच(test) की गई। इनमें से 2046 रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीँ जिले में अबतक कुल 3830 मरीज हो चुके हैं। जबकि 159 लोगों की इससे मौत हो चुकी है और 2566 लोग स्वस्थ(healthy) होकर लौट चुके हैं। इंदौर में कोरोना के 1105 एक्टिव केस(active case) हैं।

बता दें कि इससे पहले इंदौर (indore) जिले में रविवार को भी नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिले थे। संख्या के लिहाज से आंकड़ा ज्यादा है, लेकिन यदि संक्रमण दर की बात की जाए तो यह 2.07 फीसद है। कोरोना संक्रमण से बचाव में लगे चिकित्सक इसे बेहतर परिणाम मान रहे हैं। हालांकि मौतों का सिलसिला नहीं थमना चिंताजनक है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews