Indore Coronavirus : इंदौर में एक और डॉक्टर की मौत, 54 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Indore Coronavirus : इंदौर में एक और डॉक्टर की मौत, 54 की रिपोर्ट पॉजिटिव

इंदौर।

मध्यप्रदेश (madhypradesh) के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर (indore) में हालात दिनों दिन बेकाबू होते जा रहा है। एक तरफ जहां कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है वही मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में फिर 54 कोरोना पॉजिटिव मिले है। वही जाने माने फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर भावेश टोपीवाला (Dr Bhavesh Topiwala) समेत दो ने दम तोड़ दिया। जिले में अब तक कोरोना 203 लोगों की जान ले चुका है, वही 4500 के पार संक्रमितों का आंकडा पहुंच गया है।

सोमवार को 1087 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से 54 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही 2 लोगों की मौत हो गई। जिसमें शहर के जाने माने फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर भावेश टोपीवाला (Dr Bhavesh Topiwala) भी शामिल है। वह 40 साल के थे और कोरोना के खिलाफ जंग में लगातार सक्रिय थे।बताया जा रहा है कि टोपीवाला की 18 जून को तबीयत खराब हुई। उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई। पत्नी पहले उन्हें निजी अस्पताल ले गईं, लेकिन डॉक्टर्स ने संक्रमण की आशंका में दूसरे अस्पताल जाने को बोल दिया। पत्नी के मुताबिक वे चार बड़े अस्पतालों में गईं, लेकिन किसी ने एडमिट नहीं किया। इसके बाद पति को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा, पर जान नहीं बच पाई। शहर में अबतक पांच डॉक्टरों की मौत हो गई है।

बता दे कि मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 हजार के पार हो गई है। प्रदेश में अब तक 12 हजार 117 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।जबकि 9 हजार 215 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद मध्यप्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 342 है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews