Indore: खुदकुशी करने लेटा था रेलवे ट्रैक पर, अचानक आया फोन और फिर…

Indore: खुदकुशी करने लेटा था रेलवे ट्रैक पर, अचानक आया फोन और फिर…

इंदौर, आकाश धोलपुरे। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक अपनी जिंदगी से इतना निराश हो गया कि उसने खुदकुशी करने के मन बना लिया। इसके लिए युवक ने बकायदा रेल्वे ट्रैक पर लेटकर आत्मघाती कदम उठाया। फिर युवक रेल्वे ट्रैक पर लेटकर अपने जीवन के अंतिम पलो के साथ गुमनामी की मौत का इंतजार करने लगा। ट्रैक पर ट्रेन पहुंचने के पहले भोपाल (Bhopal) से अचानक एक कॉल आया और बाद युवक की खुदकुशी का प्रयास, केवल प्रयास ही बनकर रह गया।

दरअसल, पूरा मामला इंदौर (Indore) का है, जहां आत्महत्या (Suiside) के प्रयास मे एक युवक रेल्वे ट्रैक पर लेटा था। इंदौर पुलिस के पहले अचानक राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर थाना लसूडिया के अंतर्गत सिंगापुर टाउनशिप के पास एक युवक आत्महत्या के लिए रेल्वे ट्रैक पर लेटा है।राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम के द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल थाना लसूडिया व जीआरपी एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम इंदौर हरकत आया है इसके बाद मौके डायल 100 की टीम पहुंची और उन्होने पहले तो युवक को रेल्वे ट्रैक से उठाया और फिर उसे समझाईश भी दी।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को पता चला कि 28 वर्षीय युवक पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या के लिए रेलवे लाईन ट्रैक पर लेट गया था। इसके जिसकी सूचना पर डायल 100 में सवार पुलिस आरक्षक गौतम पाल और पायलेट कपिल पटेल घटनास्थल पर ही युवक के परिजनों को बुलाकर भविष्य मे ऐसा दोबारा न करने की समझाईश देकर, उनके सुपुर्द किया।फिलहाल, युवक परिवार के साथ सकुशल है लेकिन उसकी जान बचाने में राज्य स्तरीय पुलिस और इंदौर पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है क्योंकि पुलिस की तत्परता का ही परिणाम है कि एक युवक जान आखिरकार बच गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews