Indore News: 1500 फीट गहरी खाई में फिल्मी स्टाइल में Bike सहित छात्र ने लगाई छलांग

Indore News: 1500 फीट गहरी खाई में फिल्मी स्टाइल में Bike सहित छात्र ने लगाई छलांग

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है यहां एक पिकनिक स्पॉट पर बीबीए के छात्र ने बाईक सहित गहरी खाई में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड के इस अनूठे मामले के पहले छात्र ने बकायदा अपने दोस्त और मालिक को फोन कर जानकारी भी दी थी जिसके बाद छात्र का फोन ऐसा स्विच ऑफ हुआ कि सभी सन्न रह गए। दरअसल, फिल्मों स्टाइल में सुसाइड की ये वारदात बुधवार को सामने आई। इंदौर की महू तहसील के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में स्थित जाम गेट की खुली रैलिंग के बीच से छात्र ने बाइक सहित छलांग लगा दी।

छात्र का नाम प्रिंस पिता सुरेशचन्द्र जैन निवासी राजेंद्र नगर बताया जा रहा है। 1500 फीट गहरी खाई में छलांग लगाने के पहले छात्र ने राउ में रहने वाले अपने दोस्त कुणाल चौहान और राजेंद्र नगर की जिस मोबाइल दुकान पर वो काम करता था उसके मालिक हुजैफा अली को आखरी कॉल किया। दोनों को छात्र ने फोन कर बताया कि वो जिंदगी से परेशान है और जीना नही चाहता है। इसके बाद छात्र जाम गेट की ऊंची पहाड़ी से बाइक सहित कूद गया और बाद स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस छात्र के शव को बाहर निकाला।

Read More: सीएम शिवराज ने बुलाई आज मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक, तैयार होगी रूपरेखा

फिलहाल, इस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगे है कि कोरोना के दौर में लगे लॉकडाउन का असर इन दिनों देशभर के लोगो मे देखा जा रहा है। जो थम सी पड़ी जिंदगी के दौरान खुद से वैचारिक रूप से हार रहे है।
वही घटना की सूचना पर बड़गोंदा पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव और बाइक को देर शाम तक ढूंढ निकाला। थाना प्रभारी अजीत सिंह बैस के मुताबिक पुलिस को दोपहर 3 बजे घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। फिलहाल, मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए महू के मध्यभारत अस्पताल में भेज दिया है इधर, मृतक छात्र के परिजन भी घटना के बाद बदहवास है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews