Indore: पुलिस की सख्ती, अब बिना कर्फ्यू पास गाडी में पेट्रोल नही भरवा सकेंगे लोग

Indore: पुलिस की सख्ती, अब बिना कर्फ्यू पास गाडी में पेट्रोल नही भरवा सकेंगे लोग

इंदौर।आकाश धोलपुरे

प्रदेश के इंदौर(indore) में कोरोना(corona) पर लगाम कसने के लिए लॉकडाउन(lockdown) के तीसरे फेज(third phase) में पुलिस(police) ज्यादा सख्ती से पेश आएगी। पुलिस ने अपने ये इरादे लॉक डाउन 2 के आखरी दिन याने रविवार को ही जाहिर कर दिए है। इंदौर पुलिस ने शहर भर में अलग अलग क्षेत्रो में बेवजह निकले लोगो पर शिकंजा कसते हुए साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में यदि कोई भी गैरजरूरी काम के लिए घर से बाहर निकला तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर में गांधी नगर, एरोड्रम, सदर बाजार सहित अन्य थाना क्षेत्रों से सामने आई तस्वीर ये बताने के लिए काफी है कि शहर में अब पुलिस और भी ज्यादा सख्त रवैया अख्तियार कर चुकी है। जहां लॉक डाउन के पालन हेतु आज सुबह थाना सदर बाजार से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च इमली बाजार, जूना रिसाला, अहिल्या पलटन, इकबाल कॉलोनी आदि क्षेत्रों से होते हुए निकला और यहां पर बेवजह घूमने वालो पर कार्रवाई भी की गई। इधर, शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र मे कुत्ता घुमाने निकले युवक को मेंढक बनाकर चलवाया गया वही क्षेत्र मे घूमने वालो को उन्ही की कालोनी में मुर्गा दौड़ लगवाने के साथ ही उठक बैठक भी करवाई गई। इधर, गांधी नगर थाना क्षेत्र में भी लोगो को सजा के तौर पर योग मुद्रा में खड़ा करवाया गया साथ ही पुलिसिया अंदाज में पैदल चलवाया गया। एरोड्रम थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कालानी नगर, छोड़ा बांगड़दा रोड़, पल्हर नगर और 60 फीट रोड़ सहित अन्य क्षेत्रों में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले तकरीबन 100 लोगो पर अलग अलग तरीके से कार्रवाई की गई है।

इधर, इंदौर पुलिस ने वाहनों पर सवार होकर फालतू घूमने वालो पर नकेल कसने के लिए पेट्रोल पम्पो पर सख्ती बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक इंदौर पुलिस के आला अधिकारियों ने महकमे को निर्देश दिया है कि बिना कर्फ्यू पास वाले वाहन चालकों के वाहनों में पेट्रोल नही भरा जाए। इसके बाद शहर के सभी थाना क्षेत्रों के पेट्रोल पंप संचालको को सूचित भी कर दिया गया है कि अब पास नही तो पेट्रोल नही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews