Indore: अवैध गुटखा व्यापारी वाधवानी पर लगे अब ये आरोप, मिले जांच के आदेश

Indore: अवैध गुटखा व्यापारी वाधवानी पर लगे अब ये आरोप, मिले जांच के आदेश

भोपाल।

मध्य प्रदेश के कुख्यात अपराधियों में शामिल इंदौर के गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी पर अब एक नया मामला सामने आया है। किशोर वाधवानी पर उज्जैन निवासी एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला शादीशुदा है किंतु उसके पति का निधन हो चुका है। फिलहाल वह अपने छोटे बच्चों के साथ रहती है। महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल उज्जैन निवासी महिला ने किशोर वाधवानी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वाधवानी ने अपने एक परिचित के जरिए उसे अपने केबिन में बुलाया था और उसके बाद उसके साथ गलत हरकत की थी। महिला ने अपनी लिखित शिकायत में यह भी कहा है कि वह वाधवानी के साथ भोपाल भी जा चुकी हैं जहां होटलों में उसके साथ यौन शोषण किया गया था। महिला ने खुलासा करते हुए यह भी कहा है 6 महीने पहले मुंहबोले भाई हर्ष जयसवाल ने वाधवानी के संस्थान में नौकरी लगवाने की बात करके महिला को किशोर से मिलवाया था। जहां बाद में भाजपा ने उसे भोपाल के एक होटल में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि उसने पहले भी वाधवानी को पुलिस के पास जाने की धमकी दी थी किंतु वाधवानी ने उसे धमकाते हुए कहा था कि पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर पाएगी। महिला ने यह भी कहा है कि बैरागढ़ थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन कुछ ही दिनों में थाने से मामले को बंद कर दिया गया था। महिला का कहना है कि पुलिस द्वारा वाधवानी की गिरफ्तारी के बाद उसे हिम्मत मिली और उसने दोबारा इस मामले को पुलिस के सामने लाने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई है ताकि भविष्य में महिला एवं उसके बच्चे सुरक्षित रहें एवं आरोपित पर बड़ी कार्रवाई की जा सके।

बता दें कि महिला ने जान का खतरा बताते हुए अफसरों से सुरक्षा की भी मांग की है। इधर इंदौर के एसपी सूरज वर्मा ने महिला की शिकायत पर कहा है कि नियमानुसार इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी। जैसा कि आपको ज्ञात है इंदौर व्यवसाई किशोर वाधवानी इंदौर सहित देशभर में अवैध गुटका का कारोबार करता था जहां उसने करोड़ों रुपए के घर चोरी किए हैं साथ ही उस पर देश के बाहरी दुश्मनों के साथ संलिप्तता के भी आरोप लगे हैं। इस मामले में अब तक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके संपत्तियों को अटैच किया है और साथ ही उसकी गिरफ्तारी की है। बाधवानी के खिलाफ कई तरह के मामले दर्ज हैं। जिसके बाद अब ये नया मामला सामने आया है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews