पत्नी से विवाद में पति ने पूरे परिवार को पेट्रोल डाल लगाई आग, घटना में मासूम की मौत

पत्नी से विवाद में पति ने पूरे परिवार को पेट्रोल डाल लगाई आग, घटना में मासूम की मौत

टीकमगढ़।आमिर खान।

पति पत्नी के विवाद में पति ने पेट्रोल डालकर अपने बच्चों सहित पत्नी, साली और उसके बच्चों को आग के हवाले कर दिया। घटना में ढाई साल की मासूम की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज सेन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना में झुलसे सभी को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद झांसी के लिए रेफर कर दिया है।

घटना की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मौर्य ने बताया कि बिंदारी निवासी मनोज सेन अपनी ससुराल आया था, जहां उसका विवाद पत्नी पूजा से गया और फिर विवाद इतना बड़ा कि मनोज घर के बाहर निकला और कहीं से बोतल में पेट्रोल लेकर आया। पेट्रोल की बोतल से उसने पत्नी पर पेट्रोल डाला और खुद पर इसके बाद आग लगा ली। इसी दौरान वहां सभी मौजूद थे तो अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए, जिसमें मनोज के दो मासूम, इसकी साली और उसका पति व बच्छे भी झुलस गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आग से झुलसे लोगों को अस्पताल लाया गया। इसी दौरान देर रात में मनोज सेन की ढाई वर्षीय दृष्या पुत्री की मौत हो गई। इसके साथ ही मनोज की साली रूपा और उसका पति मुकेश सेन सहित कुल सात लोग आग में झुलस गए हैं। पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ देर रात में धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews