IPL 2021 पर कोरोना की मार, बीसीसीआई ने किये इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड

IPL 2021 पर कोरोना की मार, बीसीसीआई ने किये इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संकट की भयावहता को देखते हुए आईपीएल (IPL) के इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड कर दिए गए हैं। अब तक अलग अलग चार टीमों के कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि ये सीजन स्थगित किया जा रहा है।

राहुल गांधी का गुस्सा फूटा, कहा- ‘अब लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प’

BCCI  ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 को सस्पेंड कर दिया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा की रिपोर्ट आज ही पॉजिटिव आई है। इससे पहले हैदराबाद सनराईजर्स के ऋद्धिमान साहा संक्रमित पाए गए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अहमदाबाद में खेला जाने वाला वाला मैच स्थगित किया गया था। कोलकाता नाइट राइडर्स के वरूण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना पॉजिटिव आए थे जिस कारण ये मैच टाल दिया गया। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों के अनुसार आज अमित मिश्रा और ऋद्धिमान साहा की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews