IPS Transfer: मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

employees doctor transfer news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल 2022 में मध्य प्रदेश में तबादलों (MP IPS Transfer) का दौर जारी है।आए दिन विभिन्न विभागों में अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। आज 29 जनवरी 2022 शनिवार को गृह विभाग ने आईपीएस अफसर (IPS Transfer) की ट्रांसफर लिस्ट (Transfer List) की जारी की है। सूची में 6 IPS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Corona: आज 8678 नए कोरोना पॉजिटिव, इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन, सीएम का बड़ा बयान

गृह मंत्रालय द्वारा जारी IPS तबादला सूची में बैच 2008 के आईपीएस और मुरैना एसपी ललित शाक्यवार को PHQ में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाकर भेजा है। मुकेश कुमार श्रीवास्तव को सीधी एसपी (Sidhi SP) बनाया गया है। इसी तरह, रतलाम एसपी गौरव कुमार तिवारी को भोपाल एटीएस एसपी (Bhopal ATS SP) की कमान सौंपी है।

इसके अलावा बालाघाट एसपी (Balaghat SP) अभिषेक तिवारी को रतलाम एसपी (Ratlam SP), सेनानी 17वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल भिंड में पदस्थ आशुतोष बागरी को मुरैना एसपी (Morena SP) और सेनानी हॉकफोर्स बालाघाट में पदस्थ समीर सौरभ को बालाघाट एसपी नियुक्त किया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब इस महीने से ऐसे मिलेगी पेंशन की रकम, जानें नई अपडेट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews