अब कांग्रेस के ये विधायक हुए आइसोलेट, कमलनाथ की PC में थे मौजूद

अब कांग्रेस के ये विधायक हुए आइसोलेट, कमलनाथ की PC में थे मौजूद

ग्वालियर।अतुल सक्सेना। भोपाल के पत्रकार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उस दिन कमलनाथ की पत्रकार वार्ता में मौजूद हर पत्रकार, नेता और अधिकारी चिंतित है इसलिए वो सावधानी बरत रहे हैं। पत्रकार वार्ता में मौजूद ग्वालियर के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने भी इसे देखते हुए खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। वे आज जांच के लिए ब्लड सेम्पल भी भेज रहे हैं।

कोरोना महामारी का दुष्प्रभाव अब मध्यप्रदेश में भी तेजी से फैलता जा रहा है। एक मौत और पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण सावधानी बढ़ाना जरूरी होता जा रहा है। इसी बीच कमलनाथ की मुख्यमंत्री के रूप में अंतिम प्रेस कॉंफ़्रेंस में मौजूद भोपाल के एक पत्रकार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उस दिन मौजूद सभी नेता, पत्रकार और अधिकारी चिंता में हैं और खुद का मेडिकल चेकअप करा रहे हैं। इसी पत्रकार वार्ता में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक भी मौजूद थे इसलिए पत्रकार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेशन में कर लिया है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि उन्हें किसी तरह के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं और ना ही कोई परेशानी है फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से वे ऐसा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वे आज ही अपना ब्लड सेम्पल जाँच के लिए भिजवा रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि जिस किसी भी व्यक्ति को जरा सी भी परेशानी महसूस हो वो तत्काल अपना चेकअप कराये।

पूर्व पशुपालन मंत्री लाखन सिंह ने भी कराया चेकअप

प्रदेश के पूर्व पशुपालन मंत्री एवं ग्वालियर जिले की भितरवार विधानसभा के कांग्रेस विधायक लाखन सिंह ने भी अपना मेडिकल चेकअप कराया है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हैं पूर्व मंत्री ने बताया कि वे भी कमलनाथ वाली प्रेस कॉंफ़्रेंस में मौजूद थे जिसमें वो पत्रकार मौजूद थे। वे कल ही सड़क मार्ग से भोपाल से ग्वालियर लौटे हैं उन्हें जैसे ही पत्रकार के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली वे ग्वालियर आते ही सबसे पहले CMHO डॉ एस के वर्मा के पास गए और अपना चेकअप कराया। डॉक्टर ने सब सामान्य बताया है। लाखन सिंह ने अपील की है कि लोग लापरवाही नहीं बरतें किसी भी तरह का डाउट होने पर अपना चेकअप जरूर करायें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews