Jabalpur: मौत के बाद आई मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव, संक्रमितों का आकड़ा 115 पहुंचा

मौत

जबलपुर।संदीप कुमार।

मध्यप्रदेश के जबलपुर(jabalpur) में सबसे कम उम्र की बच्ची की कोरोना वायरस(corona virus) संक्रमण से मौत का मामला सामने आया है। जबलपुर में तीसरी मौत तीन माह की बच्ची की हुई है जो कि अपनी माँ के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हो गई थी।आईसीएमआर लैब(ICMR Lab) से मिली रिपोर्ट(report) के मुताबिक 5 मई को मृत हुई तीन माह की बच्ची कोरोना संक्रमित थी।माना जा रहा है कि ये प्रदेश की सबसे कम उम्र की बच्ची है को की कोविड-19(covid19) से ग्रसित थी।म्रत बच्ची हनुमानताल निवासी बताई जा रही है।बच्ची को 4 मई को 7 दिन की तेज बुखार और तेज़ झटकों एवं बेहोशी के चलते मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग में भर्ती किया गया था।बताया यह भी जा रहा है कि बच्ची का ईलाज गहन चिकित्सा से आरंभ किया था।शुरुआती आरंभिक लक्षणों के अनुसार मस्तिष्क ज्वर अथवा वायरल इन्सेफेलाइटिस बच्ची की बीमारी की वजह माना गया था।

बच्ची वेंटीलेटर पर थी एवं सभी संभव प्रयासों के बावजूद बच्ची का 5 मई को दुःखद निधन

हनुमानताल निवासी बच्ची को 4 मई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसका सघन इलाज किया पर उस तीन माह की बच्ची की हालत तेज़ी से बिगड़ने लगी और अगले दिन उसकी मौत हो गई।

बच्ची की मौत के बाद कोविड-19 का भेजा गया सैंपल

4 मई को गंभीर हालत में 3 माह की बच्ची को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी बच्ची को नहीं बचाया गया और अगले दिन उसकी मौत हो गई बाद में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बच्ची के सैंपल को जांच के लिए आईसीएमआर लैब भेजा जहां से आज बच्ची की रिपोर्ट मिली जिसमें 3 माह की बच्ची कोरोना वायरस पॉजिटिव मिली।

जबलपुर में अब कोरोना वायरस से मौत की संख्या 3 हुई

आईसीएमआर लैब से 3 माह की बच्चे की जो रिपोर्ट मिली थी वह कोरोना वायरस पॉजिटिव मिली। जिसके बाद अब जबलपुर में कोविड-19 से मृतकों की संख्या 3 हो गई है जबकि कोरोना वायरस पॉजिटिव का आंकड़ा 115 पहुंच गया है।वही अभी तक 15 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

बुधवार को पाँच ओर कोरोना वायरस की आई है पॉजिटीव रिपोर्ट, आंकड़ा पहुँचा 115

बुधवार की रात को मिली रिपोर्ट्स में जो पांच अन्य कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं उनमें अन्ना मोहल्ला विवेकानन्द वार्ड रानीताल निवासी चिन्ना बाबू उम्र 22 बर्ष, डेनियल उम्र 18 बर्ष तथा चाँदनी चौक निवासी फारुख मोहम्मद उम्र 31बर्ष एवं फ़ियामुद्दीन उम्र 12 बर्ष शामिल हैं।इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 115 हो गई है । इनमें से तीन की मृत्यु हो गई है और 15 पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews