जबलपुर: 10 वीं की छात्रा का स्कूल जाते समय अपहरण, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Police-rescue-couple-from-kidnapers-in-datiya

जबलपुर, संदीप कुमार। जिले की पाटन तहसील के सरोंद शासकीय स्कूल में 10 वीं क्लास में अध्यनरत छात्रा का दिन दहाड़े अपहरण होने से सनसनी फैल गई है। छात्रा के अचानक गायब होने से परिजनों सहित पड़ोस के लोग सख्ते में आ गए और दिन-रात उसे तलाश कर रहे है। जब लगातार खोज करने पर उसका पता नहीं चला तो पटान थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई गई।

छात्रा की सहेलियों ने बताया नही आई थी स्कूल

नाबालिग स्कूली छात्रा की सहेलियों ने पीड़ित परिजनों को बताया कि उनकी बेटी स्कूल पहुंची ही नहीं, यह सुनते ही परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश में जुट गए,इतना ही नही पीड़ित परिजनों ने स्कूल पहुंचकर मामले का पता लगाया तो जानकारी मिली कि छात्रा स्कूल आई ही नही थी। जिसके बाद परिजनों ने आस-पड़ोस में खोजबीन की व छात्रा की सहेलियों से संपर्क साधा। लेकिन सभी ओर से थकहार कर जब छात्रा का कहीं सुराग नहीं लगा तो पीड़ित परिजनों ने पुलिस की शरण ली।

पाटन पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश की शुरू

छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पाटन थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आसपास के इलाके सहित जिले में तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ छात्रा को लेकर खाली ही है, वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप है व घटना को लेकर तरह-तरह की चचार्एं व्याप्त है।

घर से छात्रा के कपड़े भी है गायब

पाटन थाना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पंजू लाल कोल ने पुलिस थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की उनकी 16 वर्षीय बेटी शनिवार को घर से स्कूल जाने निकली थी, लेकिन स्कूल पहुंची ही नहीं,वही जानकारी यह भी लगी है कि घर से छात्रा के कपड़े भी गायब है, परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर में छात्रा के कमरे की तलाशी लेने पर पता चला कि उसके कपड़े भी गायब है।

कक्षा दसवीं में पढ़ती हैं छात्रा

पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सरकारी स्कूल सरौंद के कक्षा दसवीं में अध्ययनरत है व पढ़ने में अच्छी है, किसी अज्ञात आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी को बहलाया-फुसलाया और शायद अपने साथ ले गया।

नाबालिग का अपहरण करने वाला जानता था छात्रा को

घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस जांच में यह भी पाया गया है कि आरोपी पहले से छात्रा को अगवा करने की पूरी योजना बना चुका था, जिसके बाद पुलिस परिजनों व स्कूल में पढ़ने वाले अन्य छात्रों से पूछताछ कर सुराग चुटाने की कोशिश कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews