Jabalpur: बदमाशों ने घर में घुसकर की आरक्षक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Jabalpur: बदमाशों ने घर में घुसकर की आरक्षक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जबलपुर।

लॉकडाउन(lockdown) के बीच मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आये दिन आ रही आपराधिक घटना प्रशासन(administration) के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। इसी बीच प्रदेश के जबलपुर(jabalpur) जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने है। जहाँ दो बदमाशों ने घर में घुसकर एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो(video) अब सोशल मीडिया(social media) पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ पुलिस(police) ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल घटना 15 मई की है जब जबलपुर के शहपुरा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामकरण मिश्रा के घर में घुसकर दो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक प्रधान आरक्षक रामकरण मिश्रा 15 मई की रात अपने सरकारी आवास पर सो रहे थे।तभी गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए दो आरोपी विजय सिंह और देवी सिंह उनके आवास पहुंचे आरक्षक और आरोपियों के बीच विवाद बढ़ गया। जहाँ दोनों आरोपियों ने आरक्षक की पिटाई कर दी।

वहीँ इस मामले में प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरा अभी तक फरार है।वहीँ इस विवाद के सही कारण अबतक सामने नहीं आये हैं। वही वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews