Jabalpur News: पुलिस ने अधिवक्ताओं से की मारपीट, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

mp

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) रसल चौक के पास बुधवार देर रात ओमती पुलिस जवानों ने एक अधिवक्ता (advocate) और उनके साथियों से मारपीट कर दी। जानकारी लगते ही घायल अधिवक्ता के साथी ओमती थाने (police station) पहुंचे जहां देर रात तक हंगामे (ruckus) के हालात बने रहे। मामला इतना बढ़ गया था कि तीन पुलिस कर्मियों (policemen) को निलंबित (suspend) करना पड़ा।

अधिवक्ता अमित कोहली ने बताया कि वे अपने साथी बाला ठाकुर, रोहित पटेल, राजीव चौधरी के साथ रसल चौक से कहीं जा रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उनसे वाद-विवाद किया, इसी दौरान ओमती थाना पुलिस के जवान वहां पहुंचे और अधिवक्ता और उसके साथियों से मारपीट शुरू कर दी। अधिवक्ता का आरोप है कि पुलिस जवानों ने जबरन उन्हें पुलिस वाहन में बैठाया और अपराधियों की तरह खींच कर थाने ले गए। थाने के भीतर भी उनसे अभद्रता की गई,जानकारी लगते ही घायल अधिवक्ता के साथी ओमती थाने पहुंचे जहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें… OBC आरक्षण के बढ़े प्रतिशत पर बरकरार रहेगी रोक, HC ने कहा- शिवराज सरकार पेश करे जवाब

अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की, मामला बढ़ता देख एडिशनल एसपी गोपाल खांडेल और ओमती सीएसपी आर डी भारद्वाज थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारी देर रात तक अधिवक्ताओं से बातचीत करते रहे लेकिन अधिवक्ता एफआईआर कराने की बात पर अड़े रहे। मामले को तूल पकड़ते देख पुलिस विभाग ने तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में आला अधिकारियों से मीडिया कर्मी ने बात करनी चाही तो अधिकारियों ने कोई भी जवाब नहीं दिया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews