जबलपुर पुलिस की कार्रवाई – 3 संदिग्ध बाइक सवार गिरफ्तार, लाखों का कैश बरामद

जबलपुर पुलिस की कार्रवाई – 3 संदिग्ध बाइक सवार गिरफ्तार, लाखों का कैश बरामद

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियो से 17 लाख 76 हजार रु नगद बरामद किए है पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी जितेंद्र ने बताया है कि ये रुपये उसने पुणे से अपनी साली के घर से चुरा कर लाए थे।हालांकि आरोपी जबलपुर आने का उद्देश्य पुलिस को नही बता पाए है।

महाराष्ट्र के दो और जबलपुर का एक आरोपी-जबलपुर पुलिस 
दर्शल एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर अधारताल थाना पुलिस रिछाई मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी तभी एक मोटरसाइकिल में 3 लोग सवार होकर वहां से निकले, पुलिस को तीनों ही व्यक्ति संदिग्ध दिखे युवकों के पास रखे बैग को जब पुलिस ने खोल कर देखा तो उससे पुलिस को चेकिंग के दौरान 17 लाख 76 हजार रु नगद मिले।

मूख्य आरोपी जितेंद्र और उसका साथी महाराष्ट्र से- जबलपुर पुलिस
अधारताल थाना पुलिस की जाँच में सामने आया कि जितेंद्र और राजेश भसीन जो कि महाराष्ट्र के रहने वाले है वे जबलपुर निवासी अपने साथी इंद्रपाल सिंह के साथ रु लेकर जबलपुर आया था।पुलिस पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने बताया कि ये रु उसने अपनी साली के घर से जो कि पुणे में रहती है वहाँ से चुराए थे।

अब आगे की जाँच करेगी आयकर विभाग-जबलपुर पुलिस
अधारताल थाना पुलिस ने तीनों ही आरोपी जितेंद्र,राजेश और इंद्रपाल सिंह से जप्त किए रु आयकर विभाग को सौप दिए है अब आगे की कार्यवाही इस पूरे मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट करेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews