Jabalpur: सोमवार से शुरू हुई नियमित फ्लाइट, जाने किस दिन कहाँ के लिए भरेगी उड़ान

Jabalpur: सोमवार से शुरू हुई नियमित फ्लाइट, जाने किस दिन कहाँ के लिए भरेगी उड़ान

जबलपुर।संदीप शर्मा।

कोरोना वायरस(coronavirus) में लगे लॉकडाउन(lockdown) के बाद अब एक बार फिर हवाई अड्डा से विमान(flight) उड़ान भरने को तैयार है।जबलपुर(jabalpur) के डुमना एयरपोर्ट में आज से यात्री विमान की आवाजाही शुरू हो गई है।लॉकडाउन के चलते 27 मांर्च से डुमना एयरपोर्ट(airport) में विमानो की उड़ान बंन्द हो गई थी लेकिन आज से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक बार फिर से उड़ाने शुरु कर दी है।

एयर इंडिया और स्पाइस जेट ने नियमित फ्लाइट की शुरू

दिल्ली से जबलपुर और जबलपुर से दिल्ली की नियमित फ्लाइट एयर इंडिया ने भी शुरू कर दी है ये फ्लाइट मंगलवार को दिल्ली से शाम 6:10 पर जबलपुर डुमना एयरपोर्ट आएगी और फिर वापस दिल्ली के लिए 6:55 पर प्रस्थान करेगी।एयर इंडिया की ये फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार-गुरुवार और शनिवार को रहेगी।इसी तरह स्पाइस जेट ने भी लॉक डाउन के बाद आज से अपनी दिल्ली-जबलपुर की फ्लाइट शुरू कर दी है।स्पाइस जेट की फ्लाइट दिल्ली के लिए रोजाना रहेगी।कहा जा सकता है कि करीब दो माह के लंबे अंतराल के बाद आज से रनवे में विमान दौड़ना शुरू हो गए है।लॉक डाउन के बाद आज स्पाइस जेट की फ्लाइट में दिल्ली से करीब 34 यात्री जबलपुर आए है जबकि शाम को जब यही फ्लाइट दिल्ली जाएगी तो इसमें 24 यात्री जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews