June Bank Holidays : 11 से 26 जून के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, इन कामों पर पड़ेगा असर! बैंक जाने से पहले देख लें ये लिस्ट

June Bank Holidays 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 10 जून से 26 जून के बीच कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे, ऐसे में बैंक जाने से पहले लिस्ट जरूर चेक कर लें, ताकी कोई काम प्रभावित ना हो। हाालंकि ऑनलाइन सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है। इसमें से कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू होगा तो कुछ राज्य और क्षेत्र विशेष पर।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

  1. UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  3. क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।
  4. पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।

जानिए कब कब बंद रहेंगे बैंक

  1. 10 जून- महीने का दूसरा शनिवार है, बैंकों में छुट्टी रहेगी
  2. 11 जून- रविवार अवकाश रहेगा।
  3. 15 जून- रज संक्रांति , मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
  4. 18 जून-रविवार अवकाश रहेगा।
  5. 20 जून- रथ यात्रा , ओडिशा और मणिपुर के बैंक बंद रहेंगे।
  6. 24 जून-जून का लास्ट और चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  7. 25 जून- रविवार की छुट्टी रहेगी।
  8. 26 जून- खर्ची पूजा ,सिर्फ त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews