MP उपचुनाव 2020 : ज्योतिरादित्य सिंधिया का हेलीकॉप्टर भटका, हवा में लगाता रहा चक्कर

MP उपचुनाव 2020 : ज्योतिरादित्य सिंधिया का हेलीकॉप्टर भटका, हवा में लगाता रहा चक्कर

मुरैना, संजय दीक्षित। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में जारी उपचुनाव (By-election) की सियासी सरगर्मियों के बीच बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दौरा करने पहुंचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का हेलीकॉप्टर (Helicopter) लोकेशन से भटक गया ।इससे स्थानीय प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई, करीब 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर यूं ही हवा में इधर से उधर चक्कर लगाता रहा है, इसके बाद पायलट (Pilot) को लोकेशन मिली और हेलीकॉप्टर अपने निर्धारित जगह पर पहुंचा।

दरअसल, भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) बुधवार को मुरैना (Morena) विधानसभा के रनचोली गांव में बीजेपी प्रत्याशी रघुराज कंसाना के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे। इस दौरान सिंधिया का हेलीकॉप्टर लोकेशन ना मिलने से भटक गया और करीब 20 मिनट तक हवा में ही उड़ता रहा। इसके बाद पायलट को संदेश भेजे गए तब कहीं जाकर सही लैंडिंग हो सकी। जैसे ही हेलीकॉप्टर नीचे उतरा सिंधिया सभा स्थल पर पहुंचे और सभा का संबोधित करते हुए कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोला।

बता दे कि बीते महिने भी मध्यप्रदेश के मुरैना में सबसे बड़ी लापरवाही देखने को मिली थी, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chauhan) , गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के पिताजी स्वर्गीय अमर सिंह शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव पहुंचे थे, जहां गाड़ियों की लाइट में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को नीचे उतारना पड़ा था। जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

आज इन विधानसभाओं में दौरा करेंगे सिंधिया

आज 22 अक्टूबर को सिंधिया मुरैना की दिमनी व अंबाह विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 अक्टूबर को दिमनी विधानसभा के कमथरी में सुबह 10.30 बजे हैलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां भाजपा प्रत्याशी गिर्राज डंडौतिया के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे अंबाह विधानसभा के खेरली चौराहा पोरसा में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews