Video- सज्जन पर कैलाश का वार, माता पिता ने नहीं दिए संस्कार

Video- सज्जन पर कैलाश का वार, माता पिता ने नहीं दिए संस्कार

इंदौर, आकाश धौलपुरे। कांग्रेस(congress) के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Varma)द्वारा लड़कियों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद भाजपा ने उन पर पलटवार किया है। पूर्व मंत्री एवं भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya)ने कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पर बड़ा हमला किया है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि सज्जन वर्मा के माता-पिता ने उन्हें संस्कार ही नहीं दिए, वे बेचारे तो कृपा के पात्र हैं।

मकर संक्रांति पर्व के मौके पर इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) से जब पत्रकारों ने सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Varma) के बयान पर प्रतिक्रया चाही तो वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि संस्कारों की कमी के कारण इस तरह के बयान आते हैं। अब संस्कार ही अगर उनके माता पिता ने उन्हें नहीं दिए तो वे बेचारे कृपा के पात्र हैं, उनके ऊपर  दया करनी चाहिए। अब उनको माँ बाप ही ऐसे मिले हैं तो कोई क्या कर सकता है? अच्छे माँ बाप हो तो अच्छे संस्कार मिलते हैं।

सज्जन सिंह वर्मा ने लड़कियों के विषय में दिया था ये बयान

दरअसल हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने की बात कही थी। जिसको लेकर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Varma)ने विवादित बयान देते हुए कहा कि डॉक्टरों के अनुसार लड़कियां तो  15 साल में ही प्रजनन (Reproduction) लायक हो जाती हैं तो उनकी शादी की उम्र 18 से 21 करने की क्या जरूरत है। जब पहले से ही उनकी उम्र 18 साल तय है, तो 18 ही रहने दिया जाना चाहिए

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews