Kanpur Encounter : मारा गया विकास दुबे, पुलिस ने किया एनकाउंटर

Kanpur Encounter : मारा गया विकास दुबे, पुलिस ने किया एनकाउंटर

कानपुर।

कानपुर पुलिसकर्मी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे(Gangster Vikas Dubey, the main accused in the Kanpur policeman murder case) के एनकाउंटर(encounter) की खबर सामने आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक यूपी एसटीएफ की टीम(UP STF Team) विकास हुए को लेकर जैसे ही कानपुर पहुंची। हाईवे पर एसटीएफ टीम की गाड़ी पलट गई थी।इस गाड़ी में विकास दुबे भी सवार था। गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने एसटीएफ के एक अधिकारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जहाँ पुलिस ने भी फायरिंग की।
पुलिस की फायरिंग में विकास दुबे के घायल होने की खबर है। जिसके बाद उसे हेलेन अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

दरअसल कानपुर में टोल प्लाजा पर विकास की गाडी पहुँचने के बाद से गुजरने वाली अन्य गाड़ियों को रोक दिया गया था। एसटीएफ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टोल प्लाजा पर आने-जाने वाली सभी गाड़ियो की चेकिंग भी कर रही थी। इधर चश्मदीद का कहना है कि हादसे के बाद पुलिस ने आस-पास इकट्ठा हुए लोगों को वापस भेज दिया था। उसके थोड़ी देर बाद गोलियों की आवाज सुनाई दी।

बता दें कि UP का कुख्यात गुंडा विकास दुबे को महाकाल मंदिर से गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया था। जिसकी पुष्टि प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा(narottam mishra) ने की थी। वारदात के बाद से फरार विकास यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा देकर दर्शन करने मंदिर पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद विकास से पुलिस दो घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई। इसके बाद उसे मध्यप्रदेश पुलिस ने यूपी एसटीएफ को सौंप दिया था।

https://youtu.be/BWb_xLqDEpo

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews