MP में डॉक्टरों ने एक मरीज के जबड़े से निकाला दुनिया का सबसे लंबा दांत

MP में डॉक्टरों ने एक मरीज के जबड़े से निकाला दुनिया का सबसे लंबा दांत

खरगोन ।त्रिलोक रामणेकर।दुनिया का सबसे बड़ा एंव अनूठा दांत खरगोन के डेंटल डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव  द्वारा मरीज के जबड़े से 39 मिमी लम्बा दांत सफलता पूर्वक निकाला है। डॉ श्रीवास्तव ने दुनिया मे सबसे बड़ा 39 मिमी लम्बा दांत होने का किया दावा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज  विश्व के सबसे लंबे दांत  37.2 मिमी से बड़ा है।
गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकार्ड में वर्ष 2019 में जर्मनी के डेंटिस्ट   मैक्स लुक्स के नाम दर्ज है । उन्होंने 37.2 मिमी के सबसे लंबे दांत को निकाला था। डॉक्टर मैक्स लुक्स ने भारत के वडोदरा (गुजरात ) के डॉ जैमिन पटेल के 36.7 मिमी लंबे दांत सर्जरी से निकालने का रिकार्ड तौड़ा था।

अब जर्मनी डॉक्टर लुक्स के रिकार्ड को भारत के मध्य्प्रदेश के खरगोन जिले के डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव ने तौड़ने का दावा कर दिया है।29 फरवरी को डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव  को इंजीनियरिंग के छात्र पवन भावसार उम्र 20 खरगोन निवासी  दांत दिखाने आये । बड़े हुए दाँत से चेहरा भद्दा दिखने से पवन ने दांत निकलाये । पवन का आठ दिन पहले निकाला दांत 36 मिमी लम्बा था  । बुधवार को पवन का दूसरा दांत डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव द्वारा निकाला गया वह सामान्य दांतों से काफी बड़ा है ।करीब 39 मिमी लम्बा दांत निकालने वाले  डॉक्टर सौरभ का कहना है कि उनके द्वारा निकाला गया दांत दुनिया का सबसे बड़ा दांत है।

जिला अस्पताल खरगोन में निकाले गए दांत की नपती  करवाई तो दांत 38 मिमी लम्बाई में सीधा एंव दाँत का पिछला हिस्सा घुमावदार होने से दांत आधा मिमी ओर बड़ा होने से करीब 39 मिमी लम्बा पाया गया। जो दुनिया का सबसे बड़ा दांत  माना जा रहा है ।डॉक्टर सौरभ ने दावा किया है की उनके द्वारा निकाला गया दांत दुनिया का सबसे बड़ा दाँत है। जिसकी लम्बाई 39 मिमी के करीब है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews