सबसे बड़ा ड्रग कंसाइनमेंट MP पुलिस ने पकड़ा, इंदौर में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स जब्त    

सबसे बड़ा ड्रग कंसाइनमेंट MP पुलिस ने पकड़ा, इंदौर में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स जब्त    

इंदौर, आकाश धौलपुरे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) की चेतावनी को भले ही ड्रग्स माफिया थोड़ा हलके में ले रहा हो लेकिन MP की इंदौर पुलिस ने इतना बड़ा झटका दिया है जिसने ड्रग्स माफिया पर करारी चोट की है।  इंदौर पुलिस ने अभी तक की सबसे बड़ी शायद देश का सबसे बड़ा ड्रग कंसाइनमेंट सीज किया है।  इंदौर पुलिस ने 70 किलो MDMA सिंथेटिक ड्रग बरामद किया है।  पुलिस ने इस ड्रग डीलिंग में शामिल पांच लोगों पकड़ा है। पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत 70 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एडीजीपी  योगेश देशमुख (ADGP Yogesh Deshmukh) ने बताया कि इंदौर पुलिस (Indore Police)और क्राइम ब्रांच (Crime Branch)ने ऑपरेशन प्रहार (Operation Prahar)के तहत ड्रग माफियाओं (Drugs Mafia)के खिलाफ देश की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो प्रदेशों के 5 ड्रग तस्करों सहित कुल 70 किलो एमडीएमए ड्रग्स पकड़ी है। बरामद ड्रग्स MDMA की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 70 करोड़ रुपये बताई गई है।  तस्करों के कब्जे से  2 चार पहिया वाहनों सहित 13 लाख रुपये नकद भी जब्त किए है।  पुलिस के आला अधिकारियों सहित कुल 14 लोगो की टीम द्वारा की गई कार्रवाई में मध्यप्रदेश के 3 और  तेलंगाना के 2 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के इस ड्रग  कंसाइनमेंट की डीलिंग में शामिल आरोपी दिनेश पिता नारायण अग्रवाल निवासी बालाजी हाइट्स महालक्ष्मी नगर इंदौर, अक्षय उर्फ चीकू पिता दिनेश अग्रवाल निवासी होराइजन सिटी लसूड़िया इंदौर, चिमन पिता मदनलाल अग्रवाल निवासी प्रेम कालोनी स्टेशन रोड़ मंदसौर, वेदप्रकाश पिता बिहारीलाल व्यास निवासी जलवायु विहार हैदराबाद तेलंगाना, मांगी वेंकटेश पिता मांगी आइलहिया निवासी प्रकाशम पंतुलूम जिला रंगारेड्डी हैदराबाद तेलंगाना को एमडीएमए ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया गया है।

एडीजी योगेश देशमुख ने बताया कि तस्कर, पकड़ी गई ड्रग्स को साउथ अफ्रीका भेजने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ड्रग की सबसे बड़ी डील इंदौर में होने वाली है। सूचना पर क्राइम ब्रांच ने अलग – अलग टीम बनाकर मौके पर दबिश दी जहां ड्रग डीलर्स के बीच ड्रग का सौदा हो रहा था। पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों  को गिरफ्तार किया जिसमें इंदौर निवासी आरोपियों को हैदराबाद से ड्रग की डिलिवरी देने तस्कर आए थे। आईजी हरिनारायणचारी मिश्र (IG Harinarayan Chari Mishra)के नेतृत्व में इंदौर क्राइम ब्रांच ने की अब तक सिर्फ प्रदेश बल्कि देश की सबसे बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि हैदाराबाद से ड्रग की सप्लाई  इंदौर होती थी फिर यहां से इसे ट्रांसपोर्ट के माध्यम से साउथ अफ्रीका (South Africa)और अलग – अलग देशों में भेजा जाता था। आरोपियों  से पुलिस ने दो गाड़ियां भी जब्त की है जिससे आरोपी ड्रग की डिलिवरी देने आए थे। फिलहाल पुलिस, आरोपियों  से उनके लिंक और धंधे में लिप्त अन्य लोगों  के संबंध में पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद एक बड़े रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा जताई जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews