MP News : मध्यप्रदेश में वकीलों की हड़ताल जारी, स्टेट बार काउंसिल ने किया ऐलान

MP News

MP News : करीब 15 दिनों से वकीलों की हड़ताल जारी है। आज भी ये जारी रहेगी इसका ऐलान मप्र स्टेट बार काउंसिल द्वारा किया गया है। बड़ी बात ये है कि आज स्टेट बार काउंसिल का प्रतिनिधि मंडल सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस जे के माहेश्वरी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।

MP News : जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) March 25, 2023

उनके सामने अपनी बात रखेंगे। इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने अपने आदेश ये कहा था कि अगर हड़ताल खत्म ना करने वाले वकील वापस नहीं आते हैं तो फिर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में उपाध्यक्ष आर के सैनी ने हाईकोर्ट के आदेश को धमकी बताया। उन्होंने कहा कि धमकी से अधिवक्ता नहीं डरेंगे।

प्रदेश के 92000 वकीलों के हड़ताल पर चले जान यानि न्यायालयीन कार्य से विरत रहने के चलते प्रदेश के न्यायालयों में कार्य ठप है, उधर प्रकरणों की सुनवाई नहीं होने से पक्षकार परेशान हो रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews